आजादी के अमृत उत्सव कार्यक्रम तहसील विधिक सेवा समिति कटंगी के बैनर तले मनाया गया
Amrit Utsav program of independence was celebrated under the banner of Tehsil Legal Services Committee Katangi
आजादी के अमृत उत्सव कार्यक्रम तहसील विधिक सेवा समिति कटंगी के बैनर तले मनाया गया
बालाघाट। साधना मध्यप्रदेश। तहसील विधिक सेवा समिति कटंगी जिला बालाघाट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कटंगी के ग्राम कटेरा ग्राम में मेला आयोजित किया उक्त मेला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालाघाट तथा जिला विधिक सेवा समिति बालाघाट के अध्यक्ष अमरनाथ केसरवानी के निर्देशन पर एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शुक्ला के निर्देशन , व्यवहार न्यायालय कटंगी की न्यायाधीश व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटंगी के अध्यक्ष सुश्री सुधा पांडे के मार्गदर्शन में मेघा विधिक शिविर आयोजित किया गया जिसमें एसडीएम कटंगी रोहित बम्होरे, एसडीओपी कटंगी अरविंद श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कटंगी इंदल सिंह रावत , एवं टीआई तिरोड़ी चैनसिंह उईके , डी एल ओ सोमनाथ राय अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कटंगी के एस पटले, सी ई ओ जनपद कटंगी देवेश सराठे ,महिला वाल विकास अधिकारी कटंगी पुष्पेंद्र रानाडे, स्वास्थ्य अधिकारी सचिन अग्रवाल, पीएच ई एसडीओ बीके तिवारी ,सरपंच कटेरा देवी सिंह उईके ,अधिवक्ता संघ कटंगी के समस्त सम्मानीय अधिवक्ता गण पत्रकार गण एवं कटंगी नगर के समस्त ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम की कटंगी के समस्त उपस्थित नागरिकों ने प्रशंसा की तथा कटंगी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अमरनाथ केसरवानी के निर्देशन में न्यायाधीश सुश्री सुधा पांडे द्वारा गरिमा मय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण नागरिक गण उपस्थित हुए तथा उपस्थित न्यायाधीश गण एवं अतिथि गणों ने उपस्थित जनसमूह को कानून से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा शासन के विभिन्न विभागों के स्टाल लगे थे जिसमें पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्रीआवास योजना के अंतर्गत बने मकान की हितग्राहियों को चाबी प्रदान की गई और भू अभिलेख प्रदान किया गया और मंचासीन अतिथि गण श्री आशीष कुमार शुक्ला सुश्री सुधा पांडे श्री देवेश सराठे बार अध्यक्ष श्री पटले द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिससे शासन की योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ अर्जित हुआ और उक्त मेगा शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु उपस्थित जनसमूह को मेघा विधिक शिविर के माध्यम से जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संजय खोवरा गडे द्वारा की गई तथा आभार डी डी एल ओ श्री सोमनाथ राय द्वारा किया गया



Comments (0)
Facebook Comments