लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Big action of Lokayukta, Patwari arrested red handed taking bribe of 15 thousand rupees

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
रिपोर्ट। एडिटर। अनिमेष सिंग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

  • जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी द्वारा शेख पीर कुरैशी से 30 हजार रूपए की मांग की गई थी।

सिवनी। साधना मध्यप्रदेश सीएम शिवराज द्वारा प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की कवायद तेज है। सीएम द्वारा अधिकारियों को लगातार बड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। जिनका पालन भी अव्वल दर्जे पर किया जा रहा है। भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों की धरपकड़ भी जारी है। ताजा मामला सिवनी जिले से जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर घनोरा तहसील में बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल धनोरा तहसील में पदस्थ हल्का पटवारी कौशल किशोर राजपूत को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक विशेष स्थापना के लोकायुक्त जबलपुर द्वारा 11 मार्च शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक विशेष स्थापना जल लोकायुक्त जबलपुर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। जिसमें पैतृक जमीन के बंटवारे के एवज में पटवारी द्वारा 30 हजार रूपए की मांग की गई थी। वही इसकी शिकायत केवलारी तहसील के निवासी शेख पीर द्वारा जबलपुर लोकायुक्त में की गई थी।