लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट, जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

Animal Husbandry Department issued alert regarding lumpi virus, these instructions were given to the district administration

लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट, जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट, जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

ग्वालियर । राजस्थान में पशुओं के लिए मुसीबत बन रहा लंपी वायरस (Lumpy virus) अब धीरे धीरे मध्य प्रदेश में भी इफेक्ट दिखा रहा है। इसे लेकर पशुपालन विभाग (MP Animal Husbandry Department) सतर्क हो गया है और संक्रमित अथवा संदेही पशुओं पर निगरानी रख रहा है।  वहीं राजस्थान से सटे ग्वालियर चंबल संभाग के लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया (Alert issued regarding lumpy virus in Gwalior Chambal division) है और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश के जिले भी लंपी वायरस की चपेट में आने लगे हैं।  ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना, भिंड, श्योपुर और ग्वालियर जिलों में लंपी वायरस वाले पशु मिलने से पशुपालक परेशान है और दूसरे पशुपालकों को चिंता  सताने लगी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार भिंड में 4 पशु, मुरैना में 9 पशु और श्योपुर में 12 पशु मिले हैं, ग्वालियर में भी एक पशु का फोटो मिला है , ये सभी पशु अभी लंपी वायरस सस्पेक्टेड हैं जांच जारी है।