EOW का बड़ा एक्शन, जूनियर वैज्ञानिक के घर छापेमार कार्रवाई, 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद
EOW's big action, raid on junior scientist's house, property worth more than 7 crores recovered
EOW का बड़ा एक्शन, जूनियर वैज्ञानिक के घर छापेमार कार्रवाई, 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद
सतना । मध्यप्रदेश में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल सतना जिले में रीवा EOW Raid में प्रदूषण बोर्ड के वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अब तक 7 करोड़ से अधिक संपत्ति बरामद किए जा चुके हैं। वही कार्रवाई शाम तक चली। जिसमें सरकारी पद पर बने रहते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप और शिकायत मिलने के बाद EOW की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
मामले में EOW के अधिकारी का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा के पास आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। जिसकी शिकायत मिलने के बाद मामले की सत्यता की गई। वही कार्रवाई की गई है 25 सदस्य टीम को इसमें शामिल किया गया है। जिसमें EOW के निरीक्षक मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
सतना मारुति नगर स्थित गली नंबर 7 के मकान पर दबिश देते हुए Rewa EOW ने आर्थिक अनियमितता और पद का दुरुपयोग कर संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की है। कार्रवाई में अब तक सुनील कुमार मिश्रा के घर से नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, तीन चार पहिया वाहन सहित एक महिंद्रा XUV, एक स्कॉर्पियो- इंडिगो कार भी बरामद किए गए। साथ ही तीन मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।
वही सुनील कुमार मिश्रा के पास सतना के घुरडांग, बदखर में भी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी और पुत्र के नाम पर भी सतना और भोपाल में जमीन के दस्तावेज की पुष्टि की गई है। हालांकि शाम तक की कार्रवाई में 7 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त की गई है जबकि Bank, LIC और पोस्ट ऑफिस के बीमा पॉलिसी पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ज्ञात हो कि सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुशील कुमार मिश्रा 1990 में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। वही केमिस्ट के पद पर 2006 में उन्हें पदोन्नति दी गई थी। 2020 में उन्हें जूनियर वैज्ञानिक के रूप में पदोन्नत किया गया था। अब तक उन्होंने वेतन से ₹60 लाख रुपए की आय अर्जित की है। उनके पास 7 करोड़ से अधिक संपत्ति और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।



Comments (0)
Facebook Comments