सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 13 अन्य की भी जान गई, सीसीएस की अहम बैठक शुरू
Army helicopter crashes near Coonoor in Tamil Nadu in which 13 people have lost their lives. It also includes CDS General Bipin Rawat and his wife.
सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, 13 अन्य की भी जान गई, सीसीएस की अहम बैठक शुरू
- तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
- हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, अस्पताल में भर्ती
CDS Bipin Rawat death in Helicopter Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत (Bipin Rawat Latest Updates) को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया. इस हादसे में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत अन्य 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रपु कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गुरुवार को संसद (Parliament) में हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे.
Gen Bipin Rawat was an outstanding soldier. A true patriot, he greatly contributed to modernising our armed forces and security apparatus. His insights and perspectives on strategic matters were exceptional. His passing away has saddened me deeply. Om Shanti. pic.twitter.com/YOuQvFT7Et
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2021



Comments (0)
Facebook Comments