घूमने के शौक़ीन हैं तो IRCTC के ये टूर पैकज आपके लिए हैं बेहतर ऑप्शन
The beauty of India can be enjoyed by taking advantage of the Amrit Mahotsav of Independence being celebrated in the country and ITCTC's “Dekho Apna Desh” campaign.
घूमने के शौक़ीन हैं तो IRCTC के ये टूर पैकज आपके लिए हैं बेहतर ऑप्शन
देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव और ITCTC के "देखो अपना देश" कैम्पेन का लाभ उठाकर भारत की खूबसूरती का आनंद उठाया जा सकता है।
नई दिल्ली । घूमने और अपने देश की खूबसूरती देखने के शौकीनों के लिए IRCTC शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में अपनी सीट बुक कराकर आप देश के अलग अलग हिस्सों की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। IRCTC ने टूर पैकेज की पूरी डिटेल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर दी है।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा के बीच IRCTC आपको कश्मीर (IRCTC Kashmir Tour Packages) की वादियां देखने का एक बेहतरीन मौका दे रहा है। टूर पैकेज 5 रात, 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 29410/- रुपये है। टूर की शुरुआत 17 मई 2022 को होगी। इसलिए यदि आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों के नजारे देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है।
IRCTC ने नार्थ ईस्ट का भी एक टूर पैकेज बनाया है। 5 रात, 6 दिन के इस टूर पैकेज में आप भारत के नार्थ ईस्ट (IRCTC North East Tour Packages) में बसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। IRCTC ने इस पैकेज की कीमत रखी है 34,500/- रुपये प्रति व्यक्ति। इस टूर की शुरुआत 23 अप्रैल 2022 को होगी। इस टूर में चेन्नई, गुवाहाटी, कांजीरंगा, शिलॉन्ग, चेरापूंजी जैसे पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।
IRCTC ने इन दो टूर पैकेज के अलावा एक और टूर पैकेज बनाया है जो अलग अलग तीन तारीखों में शुरू होगा। ये टूर पैकेज है नार्थ इंडिया (IRCTC North India Tour Packages) के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का। इस पैकेज में अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला घूमने का आनंद उठाया जा सकता है। ये टूर पैकेज 15 अप्रैल 2022 , 13 मई 2022 और 17 जून 2022 को जायेंगे। इस टूर पैकेज की प्रति व्यक्ति कीमत 34100/- रुपये है।
यदि आप घूमने के शौक़ीन हैं और कोरोना ने आपके दो साल ख़राब कर दिए, आप हवाई यात्रा भी करना चाहते हैं तो भारत दर्शन से अच्छा कोई और मौका नहीं हो सकता। देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव और ITCTC के “देखो अपना देश” कैम्पेन का लाभ उठाकर भारत की खूबसूरती का आनंद उठाया जा सकता है। आप IRCTC के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल अथवा IRCTC की वेबसाइट से जानकारी लेकर बुकिंग करा सकते हैं।
Feast your eyes over the breathtaking beauty of #Kashmir with this scenic 6D/5N well-planned, all-incl. air tour package starting at Rs.29,410/-pp* only. Tour departs on 17th May'22. Hurry! Book now on https://t.co/K5OccTOsmv. *T&C Apply@AmritMahotsav
— IRCTC (@IRCTCofficial) March 29, 2022



Comments (0)
Facebook Comments