प्रदेश स्तरीय ई - चिंतन प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा

State co-organization minister Hitanand Sharma reached the state level e-contemplation training class

प्रदेश स्तरीय ई - चिंतन प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा
रिपोर्ट। रोशन सिंगनापुरे, छिंदवाड़ा

प्रदेश स्तरीय ई - चिंतन प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में बुधवार को प्रदेश स्तरीय ई - चिंतन प्रशिक्षण वर्ग का तृतीय सत्र प्रारम्भ हुआ  जिसमे मार्गदर्शक भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी व्दारा राष्ट्रीय कार्यालय से ऑनलाइन के माध्यम से डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचार एवं कार्य की ई कार्यशाला को संबोधित किया। दीपक कोल्हे जिला भाजपा आई टी सेल प्रभारी  व्दारा इस ई प्रशिक्षण कार्यशाला की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण सत्र में श्री शिवप्रकाश जी व्दारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने डॉ मुखर्जी के उस वाक्य ‘‘एक देश दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा नहीं चलेगा’’ को वर्तमान मोदी सरकार ने पूरा कर दिया। श्री शिवप्रकाश जी ने वर्तमान मोदी सरकार के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस ई प्रशिक्षण कार्यशाला में छिन्दवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सह संगठन मंत्री श्री हितानंद जी शामिल हुए। श्री हितानंद जी के साथ जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, कन्हईराम रघुवंशी, अजय चौरे,   कांता ठाकुर, रमेश पोफली, ठाकुर दौलतसिंग, कांता सदारंग, कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा,  जिला आई टी प्रभारी दीपक कोल्हे, अर्पण मेद, नवीन जैन, वीरपाल इवनाती, रामअवतार गुप्ता, मनोज नेमा, सुनील रबड़े, लक्ष्मी केवलारिया, वार्षिका अग्रवाल, अनीता शर्मा एवं सरिता चौरे ने इस कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दी।