देश की जानी मानी कबड्डी टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल के लिए देर रात तक जारी रही जोर आजमाइश, आज होगा फाइनल
The competition for the quarter finals among the famous Kabaddi teams of the country continued till late night, the final will be held today.
देश की जानी मानी कबड्डी टीमों के मध्य क्वार्टर फाइनल के लिए देर रात तक जारी रही जोर आजमाइश, आज होगा फाइनल
छिंदवाड़ा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जनजागरण मंच के तत्वाधान में स्थानीय दशहरा मैदान में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लीग मैच खेले गए, जनजागरण मंच के सदस्य दुर्गेश नरोटे ने जानकारी देते हुए बताया की देश भर से छिंदवाड़ा पहुंची जानी मानी कबड्डी टीमों के मध्य क्वाटर फाइनल में स्थान पक्का करने दिन भर जोर आजमाइश चलती रही, रोमांचक मुकाबलो के दौरान पूरा कबड्डी मैदान दर्शको से खचाखच भरा रहा, सर्वप्रथम दिन का पहला मैच बालूराम स्टेडियम हरियाणा विरुद्ध सतना एकेडमी सतना के मध्य खेला गया जिसमे हरियाणा की टीम विजय रही, दूसरा मैच राजू गांधी स्टेडियम विरुद्ध फिजिकल एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें राजीव गांधी स्टेडियम विजय रही, तीसरा मैच गोरपानी और एमडी गुजरात के मध्य खेला गया जिसमे गुजरता की टीम विजय रही, चौथा मैच महाराष्ट्र एव मध्यप्रदेश जबलपुर के बीच खेला गया जिसमे मध्यप्रदेश जबलपुर विजय रही, दिन का पांचवा मैच गुजरात और मध्यप्रदेश भोपाल के बीच खेला गया जिसमे गुजरात विजय रही, छटा मैच महाराष्ट्र एव मध्यप्रदेश जबलपुर के मध्य खेला गया जिसमे जबलपुर विजय रही, साथ ही अन्य विजय टीमों में उत्तरप्रदेश, नरवाल हरियाणा, रेड आर्मी दिल्ली सहित अन्य टीमें शामिल रही, प्रथम दौर के मैच देर रात तक जारी रहे, प्रतियोगिता का संचालन जनजागरण मंच के सयोजक रमेश पोफली एव राजू नरोटे द्वारा किया गया, इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहड़, आरके तिवारी, परेश सिन्हा, डॉ मौर्य, देवराव ठाकरे, कुंदन मिगलानी, घनश्याम कर्मवीर, बालू धूमाल, विशाल पोफली, भोलू सिंग ठाकुर, सुरेंद्र पटेल, सुशील सूर्यवंशी, सुमित नामदेव, जफर खान, प्रीति बिसेन, भारती देशवाड़े, विकास राय, बाबुद्दीन भाई, विवेक पोफली सहित मंच के अन्य सक्रिय सदस्य और बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी उपस्थित थे।
आज होगा फाइनल
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज शाम को दूधिया रोशनी में अखिल भारतीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा, इसके पूर्व दिन में चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, साथ ही फाइनल मैच के दौरान मंच द्वारा दशहरा मैदान में दर्शकों के लिए भव्य रंगारंग आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है।
अखिल भारतीय प्रतियोगिता की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख, और उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए नगद सहित चमचमाती हुई ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, साथ ही अन्य सांत्वना पुरस्कारों का वितरण होगा, मंच के संयोजक रमेश पोफली ने सभी खेल प्रेमी बंधुओं व गणमान्य नागरिकों और आमजन से फाइनल मैच में पहुंचकर खेल का आनंद उठाने की अपील की है।



Comments (0)
Facebook Comments