छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके ने छिंदवाड़ा शहर में आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियक आई.सी.यू. ईकाई का किया लोकार्पण

The Governor of Chhattisgarh, Ms. Uike, presented a cordial ICU at Arogya Multi Specialty Hospital in Chhindwara city. Inauguration of the unit

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके ने छिंदवाड़ा शहर में आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियक आई.सी.यू. ईकाई का किया लोकार्पण
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके ने छिंदवाड़ा शहर में आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियक आई.सी.यू. ईकाई का किया लोकार्पण

छिन्दवाड़ा। छत्तीसगढ़ की महामहिम सुश्री अनुसुईया उईके का गृह नगर छिंदवाड़ा हुआ आगमन, बुधवार को सुश्री उईके पांच दिवसीय दौरे पर अपने ग्रह जिले पहुची, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के वायुयान से उनका इमलिखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ, इस दौरान उन्होंने वहा प्रेस के साथियो से चर्चा की, उनकी आगवानी के लिए विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित  सभी भाजपा नेता एव तमाम प्रशासनिक अधिकारी हवाई पट्टी पर मौजूद थे, कुछ देर हवाई पट्टी पर रुकने के बाद वे सर्किट हॉउस के लिए रवाना हुई।

छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा शहर में स्थित आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियक आईसीयू ईकाई का लोकार्पण किया और हॉस्पिटल का अवलोकन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि कॉर्डियक आई.सी.यू. के शुभारंभ होने से छिंदवाड़ा जिले के हृदय रोगियों को सुविधा होगी और उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों ने जिस समर्पण भाव से सेवा की और इस संक्रमण का सामना किया, वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताया गया है कि इस अस्पताल में कोरोना संक्रमण का टीकाकरण भी होगा। इसके लिए मैं अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देती हूं। यह खुशी की बात है कि सरकारी अस्पताल के अलावा निजी हॉस्पिटल में यह सुविधा उपलब्ध है। सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना संक्रमण का वैक्सीन आ गया है, मगर फिर भी हमें सावधानी बरतनी है, मास्क पहनना और दो गज की दूरी इत्यादि मानदंडों का पालन करना है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अजय मोहन वर्मा ने बताया कि यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की  बीमारियों के इलाज की सुविधा है। पिछले दिनों निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कई मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर दौलत सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक दीपक खंडेलवाल तथा अन्य चिकित्सकगण व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था ।