शिवराज का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि की घोषणा, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ

The CM has announced to increase the honorarium of the employees from Rs 10,000 to Rs 20,000. Also said that the honorarium of other categories of paramedics working in the state on outsourced basis will also be increased.

शिवराज का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि की घोषणा, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

शिवराज का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि की घोषणा, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ

सीएम ने कर्मचारियों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की घोषणा की है।साथ ही कहा कि  प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत पैरामेडिक्स के अन्य वर्गों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।

भोपाल। एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय को दुगुना करने के साथ कई बड़ी सौगात दी है, वही दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का मानदेय भी डबल कर दिया है। सीएम ने कर्मचारियों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की घोषणा की है।साथ ही कहा कि  प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत पैरामेडिक्स के अन्य वर्गों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार की बड़ी तैयारी
आज बुधवार को इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में आयोजित अलाइड हेल्थ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह ‘इन्फ्यूजन-2023’ के अवसर पर स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के नवनिर्मित आनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारंभ करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि  इस काउंसिल का गठन प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल का पुनर्गठन करके किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर कॉन्सेप्ट पेपर तैयार किया जा रहा है।


पुराने रिकॉर्ड होंगे डिजिटल
सीएम ने कहा कि प्रोफेशनल्स घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से काउंसिल में नए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, आवेदन तथा अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।यह पोर्टल वैरिकोज इंफोसॉल्यूशंस द्वारा एडवांस टेक्नोलाजी की मदद से बहुत ही सहज और प्रभावशाली ढंग से तैयार किया गया है। परिषद के पुराने रिकॉर्डों को डिजिटल बनाया गया है और आवेदनों की शीघ्र प्रोसेसिंग के लिए सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। लगभग 9000 एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स को अब काउंसिल में आने की आवश्यकता नहीं होगी और सभी प्रकार के आवेदनों की स्थिति ऑनलाइन ही प्राप्त की जा सकेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण पोर्टल एक सरल और पूर्णतया ऑनलाइन पोर्टल है।