लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ बोदल कछार पहुंची कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, दुःखी परिवार से की मुलाकात
Cabinet Minister Sampatiya Uike reached Bodal Kachhar with Lok Sabha candidate Vivek Bunty Sahu, met the grieving family
लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ बोदल कछार पहुंची कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, दुःखी परिवार से की मुलाकात
- विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दिलवाई अतिरिक्त सहायता
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश शासन की ’कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, सहित भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व ने ग्राम बोदल कछार पहुँचकर परिवार में हुई दिल दहला देने वाली घटना से स्तब्ध दुःखी परिवार वालो से मिलकर ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शासन की ओर से 15 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की एवं अन्त्येष्टी हेतु नगद 20 हजार रूपये मृतकों के परिवारजनों को दिए। बोदल कछार के दुःखी परिवार से मुलाकात कर लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शोक संवेदना प्रकट की । यह दुखद घटना है कि पूरा परिवार ही समाप्त हो गया। लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से फोन पर चर्चा करते हुए इस दुखद घटना की जानकारी दी एवं दुखी परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग की जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है और साथ ही साथ एक बच्चा घायल है जिसे 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है एवं कहा कि घायल के इलाज का सम्पूर्ण खर्चा मध्यप्रदेश शासन उठाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने अपनी तरफ से एवं भाजपा परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की है । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, श्रीमती कांता ठाकुर, भारिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील मर्सकोले, पार्षद सतीश संतू साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष वतन उपाध्याय, जितेन्द्र राय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे ।



Comments (0)
Facebook Comments