छिंदवाड़ा में सातों विधानसभा कांग्रेस की, प्रदेश की एकमात्र लोकसभा भी कांग्रेस की फिर भी आंदोलन ??
Congress's seven assembly in Chhindwara, the state's only Lok Sabha also Congress's movement yet
छिंदवाड़ा में सातों विधानसभा कांग्रेस की, प्रदेश की एकमात्र लोकसभा भी कांग्रेस की फिर भी आंदोलन ??
छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा की राजनीति भी अजीब है साहब ! पुरे प्रदेश में एकमात्र छिंदवाड़ा जिला ही है जहा की सातों विधानसभा और लोकसभा कांग्रेस के खेमे में आई थी अब इसे इत्तेफाक कहो या जनता का रुझान ! समझ से परे है। वही कल के कांग्रेस के आंदोलन की जब शहर में चर्चा हुई तो आम व्यक्ति के मन बस यही सवाल गूंजता दिखाई दिया की कांग्रेस को आखिर छिंदवाड़ा में इतना डर क्यों लग रहा है जिसको लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है और अपना शक्ति प्रदर्शन वो भी जीती हुई सीटों पर करना आखिर क्या मज़बूरी है यहाँ सवाल हर किसी के मन में उभर रहा है।
जिले के और प्रदेश एकमात्र सासंद पूर्व मुख़्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधानसभा से विधायक कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए और वही कल होने वाले कांग्रेस के आंदोलन में भी शामिल होने की बात कही ।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू कहा की नकुलनाथ अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछें, काँग्रेस के समय क्यो नही बढ़ी सिंचाई योजनाएं, क्यो नही होता था गेंहू का उत्पादन और किस किसान के सुख दुख में शामिल हुए। वही श्री साहू ने आगे कहा की आज किसान आंदोलन के नाम पर नौटंकी करने छिंदवाड़ा पहुँचे नकुलनाथ और इनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बेहद ही असंवेदनशील व्यक्ति है।ये आज किसानो की बात कर रहे है लेकिन ये किसी किसान के घर आज तक सुख-दुख में शामिल नही हुए।किसी किसान के घर रोटी नहीं खाई। किसान के खेत में जाकर उनकी मेहनत नहीं देखा।जब इनकी सरकार थी तब किसानों के बीमा का प्रीमियम जमा नहीं किया ।जब ये चुनाव लड़ रहे थे कमलनाथ की सरकार में मेघासिवनी में किसान ने आत्महत्या किया था तब भी ये एयरकंडीशनर कमरे में बैठकर किसान की आत्महत्या को दबाने का प्रयास कर रहे थे। काँग्रेस खाद को लेकर भ्रम फैला रही है।जबकि पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस वर्ष उर्वरक की उपलब्धता अक्टूबर माह तक जिले की मांग के अनुसार है। पिछले वर्ष की तुलना में 48 प्रतिशत ज्यादा खाद की उपलब्धता है। उक्त बाते कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने नकुलनाथ से सवाल लिया कि नकुलनाथ बताए कि 47 साल की उम्र में कितने दिन छिंदवाड़ा में रहे। कौन से किसान के सुख दुख में शामिल हुए। किस किसान के घर रोटी खाई।कौन से खेत मे जाकर किसानों की मेहनत देखी।
भाजपा किसान मोर्चा कराएगी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन पत्र के अनुसार किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ नहीं किया । पंचायत और सोसायटी में लगी हुई सूची को देखकर किसानों ने सोचा कि अब हमारा कर्जा माफ हो जाएगा और उन्होंने पीले, गुलाबी और सफेद पर्चे में अपना फार्म भरकर किसान निश्चिंत हो गया कि अब उसका कर्जा माफ हो जाएगा क्योकि यह सूची कांग्रेस और कमलनाथ जी ने चस्पा कराई थी परंतु कर्जा माफ नहीं हुआ इससे किसानों पर कर्जा चढ़ गया और वह ओवरड्यू हो गया तथा उसका सोसायटी और बैंक से लेनदेन बंद हो गया । किसानों पर कर्जा मढ़ने का पाप कमलनाथ और कांग्रेस ने किया है । इसी तरह गेहूं का बोनस 160 रूपये क्विंटल खरीदी के 8 महीने बाद भी कमलनाथ नहीं दे पाए । इससे भी किसानों को वित्तीय नुकसान हुआ । अरहर, मूंग, गन्ना, कपास, मूंगफल्ली, उड़द, तुअरदाल पर बोनस देने की बात भी वचन पत्र में उल्लेखित थी 15 महिने में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बोनस देने का कार्य भी नहीं किया इसलिए किसानों में उनके प्रति रोष व्याप्त है । दुग्ध उत्पादक किसान को भी 5 रूपये लीटर बोनस देने की बात वचन पत्र में कही गई थी इस बात को भी कमलनाथ जी पूरा नहीं कर पाए । मक्का पर भावांतर 800 रुपये प्रति क्विंटल देने की बात कही गई थी ये वादा भी पूरा नहीं कर पाए । इन्हीं सब बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आज 29 अक्टूबर को प्रत्येक मंडल में कमलनाथ जी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएगा क्योंकि वे किसानों के अपराधी है । उक्त बातें श्री पटेल के द्वारा कही गई।



Comments (0)
Facebook Comments