मध्यप्रदेश में लॉकडाउन और बाजार बंद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, देखे पूरी खबर
Corona's explosion, 1033 positive, active cases found today, close to 2500.
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन और बाजार बंद पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, देखे पूरी खबर
- सभी को गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा।
- कोरोना का महाविस्फोट, आज मिले 1033 पॉजिटिव, एक्टिव केस 2500 के करीब।
भोपाल। साधना मध्यप्रदेश । कोरोना की तीसरी लहर फिर एक बार जन जीवन को अस्तव्यस्त करने की कगार पर ला दिया है वही मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 1033 मामले सामने आये हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2500 के करीब हो रही है। Corona केसों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई। हालांकि इसके साथ ही प्रदेश में Lockdown को लेकर कई तरह की अफवाह भी देखने को मिल रही है। इन अफवाहों के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में Lockdown- बाजार बंद करने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा की अफवाहों से स्वम को दूर रखने सहित कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
वर्तमान में प्रदेश में लॉकडाउन और बाजार बंद करने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।#Corona की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए उल्लंघन करने वालों को खुली जेल और मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। pic.twitter.com/vwy4PHZU3h
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 6, 2022



Comments (0)
Facebook Comments