जनसंघ रूपी छोटे से पौधे से लेकर भाजपा के वट वृक्ष बनने की यात्रा में लाखों कार्यकर्ताओं ने त्याग एवं बलिदान किए है - हितानंद शर्मा

State Organization General Secretary felicitated architect Nitin Bagani and building builder Naveen Sharma of the newly constructed office.

जनसंघ रूपी छोटे से पौधे से लेकर भाजपा के वट वृक्ष बनने की यात्रा में लाखों कार्यकर्ताओं ने त्याग एवं बलिदान किए है - हितानंद शर्मा
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

जनसंघ रूपी छोटे से पौधे से लेकर भाजपा के वट वृक्ष बनने की यात्रा में लाखों कार्यकर्ताओं ने त्याग एवं बलिदान किए है - हितानंद शर्मा

 

  • भाजपा संगठन महामंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया गया भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम
  • लाभार्थी के आवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर किया घर-घर संपर्क

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय एवं नगर मंडल-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 स्थित बूथ क्रमांक 64 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हितानंद शर्मा जी द्वारा जनसंघ रूपी छोटे से पौधे से लेकर भाजपा के वट वृक्ष बनने की यात्रा एवं लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग एवं बलिदान के बारे में उपस्थितजनों को जानकारी दी गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व में भाजपा का नारा होता था सौंगध राम की खाते है मंदिर वहीं बनाएगें जो कि 500 वर्ष पश्चात् पुनः अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनने के साथ यह संकल्प पूरा हो चुका है । आज भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नारा है सौंगध राम की खाते है भारत भव्य बनाऐंगे जो कि केन्द्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण, किसान एवं महिला सशक्तिकरण एवं सबका साथ सबका विकास के साथ भारत का सर्वांगीण विकास कर देश को शक्तिशाली बनाने की ओर अग्रसर करते हुए चरितार्थ करता है । उन्होंने छिंदवाड़ा वासियों से इस लोकसभा चुनावों में छिंदवाड़ा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को सांसद चुनकर जिले के विकास करने हेतु मोदी जी को एक कमल भेंट करने की अपील की । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव द्वारा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया । 
 इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय एवं वार्ड क्रमांक 3 के निवासी प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी श्री पाल के निवास पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा भाजपा का झंडा लगाया गया एवं उनके परिवार से संवाद स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने अपील की। कार्यक्रम के अगले चरण में हितानंद शर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लाभार्थियों से चर्चा के उपरांत घर-घर जनसम्पर्क कर लोकसभा चुनावों में कमल के फूल की बटन दबाकर प्रधानमंत्री मोदी जी को छिंदवाड़ा से एक विजयी कमल भेंट करने का आह्वान किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद राहुल उईके द्वारा किया गया । 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के निवास स्थान पहुंचे एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की । श्री हितानंद जी के निवास आगमन पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं उनके परिवार के सदस्यगण श्री अजय शुक्ला एवं अन्य उपस्थितजनों द्वारा शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश संगठन महामंत्री का सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्री हितानंद शर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद उद्यान पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने हेतु रणनीति बनाई गई ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के लोकसभा प्रभारी सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर जी, म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमेन श्री आशुतोष तिवारी, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, सभापति प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, मंडल महामंत्री ओम चौरसिया, वार्ड पार्षद बलराम साहू, पीताम्बर डोडानी, कुंदन मिगलानी, जीतसिंह ठाकुर, श्रीमती अमिता बरैया, बूथ अध्यक्ष माखन राय, ब्रजेश शुक्ला, जगन्नाथ साहू, मुन्ना साहू, मनोज फलके, सुरेश पाल, अभिषेक राय, सुरेन्द्र देशमुख, नितिन मरकाम, समीर उईके, अनुज मल्होत्रा, विकास वर्मा, यश कहार, बिट्टू मंडराह, दीपम भोयरकर, डी.सी. सूर्यवंशी, राज गोहर, अविनाश शर्मा, दुष्यंत दुबे, शुभम नागवंशी, हंसराज सिंह बट्टी, नंदकिशोर साहू, आशीष बरैया, राजा कुशवाह, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित हुए । 

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय सौंसर में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने किया ध्वजारोहण
साथ ही डॉ.एकनाथ जी देवपुजारी परिसर में नवनिर्मित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन।

प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा नवनिर्मित कार्यालय के आर्किटेक्ट नितिन बागानी एवं भवन निर्माता नवीन शर्मा का किया सत्कार ।

सौंसर। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा द्वारा सौंसर के डॉ.एकनाथ जी देवपुजारी परिसर में नवनिर्मित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का अवलोकन किए। संगठन महामंत्री हितानंद द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की एकजुटता पर एवं करने वाले कार्य की विस्तार से जानकारी दी।अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश गृहनिर्माण निगम एवं पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, लोकसभा के प्रभारी नरेश दिवाकर, लोकसभा सह प्रभारी तथा छिंदवाड़ा जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिख, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पांढुर्ना जिला संगठन प्रभारी अनिल कुशवाह, जिला महामंत्री राहुल मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम राउत, जिला पंचायत सदस्य संदीप भाऊ, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, विधानसभा विस्तारक राहुलदेव ठाकरे, विधानसभा संयोजक राजेन्द्र भक्ते, मोरेश्वर मर्सकोले, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े उपस्थित रहे।