प्रकृति की खूबसूरती के लिए करें पौधरोपण - श्री जैन

Plant trees for the beauty of nature - Shri Jain

प्रकृति की खूबसूरती के लिए करें पौधरोपण - श्री जैन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

प्रकृति की खूबसूरती के लिए करें पौधरोपण - श्री जैन

छिंदवाड़ा। वार्ड 33 में जन सहयोग से पौधारोपण कार्य किया गया जिसमें छिंदवाड़ा नवागत एसडीएम सुधीर जैन द्वारा पौधारोपण किया गया और उनके द्वारा जन साधारण को पर्यावरण के प्रति सार्थक सन्देश दिया एवम सभी को एक पोधा प्रति वर्ष लगाने का संदेश दिया।
वही एसडीएम  श्री सुधीर जैन जी ने वृक्षारोपण करते हुए  कहा कि पेड़ पौधे ही प्रकृति का सौंदर्य है। और जब किसी की सुंदरता को छीना जाता है तो वह उसका मुंह तोड़ भी जवाब देता है इसीलिए मनुष्य द्वारा छीनी गई प्रकृति की सुंदरता को दोबारा से बनाने के लिए पौधों का रोपण करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा यह मनुष्य जीवन में बहुत ही अहम हिस्सा रखते हैं मनुष्य को मिलने वाली प्राणवायु भी इस प्रकृति में वृक्षों से मिलती है। यही वृक्ष पर्यावरण को संतुलन रखते हैं इसीलिए व्यक्ति को पौधों का रोपण करना अति आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, अनिमेष सिंग, विनोद बालसराफ, सिम्स के डॉक्टर अनुराग विश्वकर्मा, निगम कर्मचारी महेन्द्र वांधे सहित कर्मचारी मौजूद थे।