एक और माफिया के विरूध्द नगर पालिक निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Major action of municipal corporation, police and district administration against another mafia

एक और माफिया के विरूध्द नगर पालिक निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

एक और माफिया के विरूध्द नगर पालिक निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

छिन्दवाड़ा। राज्य शासन द्वारा माफियाओं के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देशन में माफियाओं और अवैध निर्माण के विरूध्द कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को छिंदवाड़ा शहर में एक और माफिया के विरूध्द बड़ी  कार्यवाही करते हुए उसके चार मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्रशासन द्वारा परासिया में की गई बड़ी कार्यवाही के बाद अब तक की गई कुल 6 कार्यवाहियों में यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्रशासन द्वारा परासिया में 2, दमुआ में एक और छिंदवाड़ा में 2 कार्यवाहियां की गई हैं। 

दरअसल छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा वीआईपी रोड सत्यम शिवम कॉलोनी के पास एक अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जाता है कि यह निर्माण अनुमतियों के आभाव में किया गया है, जिसे तोड़ने के लिए सुबह लगभग 10:00 बजे निगम और राजस्व की टीम पुलिस बल के साथ निर्माण तोड़ने पहुंचा। लेकिन इस कार्यवाही के पीछे निगम की बेतरतीब कार्यवाही का मुखौटा भी सामने आया है इस कार्यवाही के दौरान आसपास के रहने वाले हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही नहीं अचानक पुलिस ने मुख्य मार्ग पर बैरिकेड लगाकर आवागमन को रोक दिया जिसके चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियां भी उठानी पड़ी। इन सबके बीच बैरिकेड पर तैनात पुलिस जवानों ने आम नागरिकों से जमकर तीखी नोकझोंक भी की। जवानों के दुर्व्यवहार के कारण राहगीरों में नाराजगी भी छाई रही

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा और जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा  संयुक्त रूप से की गई इस बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत सहबाल खान द्वारा छिंदवाड़ा शहर के खजरी में सिग्नेचर कॉलोनी के पास मॉडल रोड में 1800 स्क्वेयर फीट जमीन पर अवैध रूप से बिना भवन अनुज्ञा लिए बनाए गए चार मंजिला निर्माण को जमींदोज किया गया है । प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहबाल खान के विरूध्द विभिन्न  धाराओं में 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसका नाम थाना हर्रई की गुंडा सूची में भी शामिल है। यह पूरी कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके, एस.डी.एम. छिंदवाडा अतुल सिंह, चौरई ओ.पी.सनोडिया व परासिया मनोज कुमार प्रजापति, नगर पालिक निगम आयुक्त हिमांशु सिंह व तहसीलदार छिंदवाडा अजय भूषण शुक्ला सहित अन्य कार्यपालिक दंडाधिकारियों और राजस्व, पुलिस बल और नगर पालिक निगम के अमले की मौजूदगी में संपन्न हुई।