दक्षिण वन में पदस्थ रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप हुआ…
Ranger posted in South Forest was caught red handed taking a bribe of 50 thousand rupees…
दक्षिण वन में पदस्थ रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप हुआ…
छिंदवाड़ा/पांढुर्ना । हमेशा से छिंदवाड़ा वन मंडल किसी ना किसी कामो को लेकर अपनी सुर्खियों बटोरता रहता है वही वन क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्कराें की गतिविधि बढ़ी हुई है। तस्करों द्वारा आए दिन वन क्षेत्र से भारी मात्रा में बेशकीमती पेड़ों की कटाई कर लकड़ियां को अन्यत्र काम हेतु भेजी जा रही हैं। जिसकी जानकारी हमें पेड़ो की कटे हुए भाग से मिल पाती है। लेकिन इन तस्करों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि बावजूद इसके पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। कही ना कही इन कामो के पीछे वन कर्मचारियों की भी सांठगांठ कही ना कही संदेह के घेरे में देखने को मिलती है
हम बात कर रहे छिंदवाड़ा के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत पांढुर्ना वन परिक्षेत्र से जहां फर्नीचर व्यापारी से रेंजर द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। और रकम मांगने का कारण पता किया तो पता चला की व्यापारी द्वारा रेंजर पर यह आरोप लगाया की अगर मेरे रेंज क्षेत्र में काम करना है तो रिश्वत लगेगी । यह आरोप रेंज अंतर्गत लाइसेंसी फर्नीचर का काम करने वाले व्यापारी ने रेंजर पांढुर्ना पर लगाया है।
पीड़ित की शिकायत पर आज लोकायुक्त की टीम ने पांढुर्णा रेंजर को 50 हजार रुपए नकद लेते हुए ट्रैप किया है। लोकायुक्त की टीम ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि रेंजर दिलीप सिंग भलावी द्वारा क्षेत्र के एक लाइसेंसी बढ़ई से फर्नीचर दुकान संचालन की के एवज में एक लाख रुपए मांगा था जिसकी सूचना मिलने पर आज ₹50000 लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आगे की कार्यवाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरोपी रेंजर का कहना है कि मुझे फसाया जा रहा है मैंने पैसों की मांग नहीं की थी ?
फिलहाल यहाँ मामला जांच अधिकारियो के रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा की इस रिश्वत पर आखिर आरोपी कौन है लेकिन यहां भी साफ हो गया कि छिंदवाड़ा वन मंडल के क्षेत्रों में जबरदस्त इमारती लकड़ियों का अवैध रूप से लेनदेन का सौदा होना कोई नई बात नहीं है



Comments (0)
Facebook Comments