रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की हत्या का छिंदवाड़ा पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara police revealed the murder of a retired Air Force officer, 6 accused arrested.
रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की हत्या का छिंदवाड़ा पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
छिन्दवाड़ा। जिले के महुलझिर थाना अंतर्गत रैनीखेड़ा क्षेत्र में पुलिस को विगत 27 दिसम्बर को सड़क किनारे खंती में खड़ी एक लावारिस कार में अधजला शव मिला था, पुलिस की जाच पड़ताल में मृतक की पहचान एयरफ़ोर्स के बतौर विग कमांडर पद से रिटायर्ड हुए अफसर राजेश साहू पिता प्रहलाद साहू 54 वर्ष निवासी गुरैया रोड कलेक्ट्रेट बंगले के पास छिन्दवाड़ा वर्तमान निवासी तिरुपति अभिनव होम्स आयोध्या बायपास भोपाल के रूप में हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने धारा 302, 201, 120बी के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जाच तेज कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा तत्काल एक विशेष SIT टीम का गठन कर अज्ञात हत्यारो की पहचान और गिरफ़्तारी हेतु आवशयक दिशा निर्देश जारी किये थे, SIT टीम द्वारा सभी पहलुओ पर जाच करते हुए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाये गए, जाच में टीम को आरोपियों के तार भोपाल से जुड़े होने की जानकारी हाथ लगी, लगातार 15 दिन की मेहनत के बाद आखिरकार टीम को हत्यारो तक पहुचने में सफलता हाथ लगी। वही टीम ने एक एक कर कड़ी को जोड़ते हुए रिटायर एयर फ़ोर्स अधिकारी की हत्या करने वाले सभी 6 आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया।
गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पुरे मामले का खुलासा किया, पुलिस जाच में खुलासा हुआ की आरोपियों और मृतक के मध्य प्रापर्टी और करोडो रुपयो के लेन देन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था, इसी के चलते आरोपियों ने रजेश साहू की हत्या की थी, आरोपियों द्वारा मृतक को सबसे पहले भोपाल में बेहोशी के इंजेक्शन का ओवर डोज देकर मौत के घाट उतारा गया, फिर पुलिस से बचने के लिए आरोपीयो ने मृतक की चौपहिया वाहन में शव को लेकर भोपाल- छिन्दवाड़ा के मध्य स्थित महुलझिर के पास जंगल पहुचे और यहा शव को पेट्रोल से आधा जलाकर कार की सिट पर रख फरार हो गए थे, पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपए नगद, 9 मोबाईल फोन, और घटना में इस्तमाल किये गए 3 चौपहिया वाहनो को जप्त किया गया है, इस मामले में अभी आगे और भी खुलासे हो सकते है पुलिस आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है, इस मामले के खुलासे में छिन्दवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी मनीषराज भदौरिया एव समस्त SIT टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Comments (0)
Facebook Comments