प्रशासन ने बर्ड फ्लू के परिप्रेक्ष्य में मुर्गीपालक एवं मुर्गी व्यवसायियों की बैठक लेकर सतर्क रहने के दिए निर्देश

Administration has given instructions to be cautious after taking a meeting of chicken farmers and poultry professionals in the context of bird flu

प्रशासन ने बर्ड फ्लू के परिप्रेक्ष्य में मुर्गीपालक एवं मुर्गी व्यवसायियों की बैठक लेकर सतर्क रहने के दिए निर्देश
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, CTN भारत छिंदवाड़ा

प्रशासन ने बर्ड फ्लू के परिप्रेक्ष्य में मुर्गीपालक एवं मुर्गी व्यवसायियों की बैठक लेकर सतर्क रहने के दिए निर्देश 

छिन्दवाड़ा : कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस जिले के सभी मुर्गीपालक एवं मुर्गी व्यवसाय से जुड़े फुटकर व्यापारियों की बैठक व प्रशिक्षण संपन्न हुआ । कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार दो सत्रों में संपन्न प्रशिक्षण में बर्ड फ्लू के परिप्रेक्ष्य में बीमारी की रोकथाम एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया तथा राज्य शासन द्वारा जारी मार्गदर्शिका प्रदाय की गई । बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, वन, जल संसाधन, मत्स्य, स्वास्थ्य, नगर निगम और पशु चिकित्सा सेवायें विभागों के अधिकारी तथा जिले के सभी मुर्गीपालक एवं फुटकर मुर्गी व्यवसायी उपस्थित थे ।

      बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.पक्षवार ने बताया कि जिले में कहीं भी मुर्गी एवं मुर्गों में बर्ड फ्लू से संबधित कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान स्थिति में जंगली पक्षी जैसे कौआ, कबूतर, बाज, उल्लू, कोयल, चिड़िया, गलगल, फड़कुल, तोते आदि मृत पाये गये हैं जिनमें से 5 पक्षियों के नमूने जांच के लिये हाई सिक्यूरिटी में लैब को भेजे गए हैं । अभी नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। अन्य मृत पक्षियों को जिला प्रयोगशाला में सुरक्षित रखा गया है । उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका प्रभारी डॉ.एस.आर.सूर्यवंशी को बनाया गया है। डॉ.सूर्यवंशी का मोबाईल नंबर 9753147978 है । 

      उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.पक्षवार ने बताया कि विकासखंड स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित कर विकासखंड स्तरीय त्वरित कार्यवाही दल की नियुक्ति की गई है । विकासखंड स्तर पर अमरवाड़ा में डॉ.एम.के.मौर्य के मोबाईल नंबर 9827576590, हर्रई में डॉ.नीलिमा मेश्राम के मोबाईल नंबर 8839166202, चौरई में डॉ.आर.एस.सिंह के मोबाईल नंबर 9827788115, जुन्नारदेव में डॉ.योगेश सेमिल के मोबाईल नंबर 9131076916, परासिया में डॉ.पंकज माहोरे के मोबाईल नंबर 9893585437, तामिया में डॉ.प्रियंका मर्सकोले के मोबाईल नंबर 7470568846, मोहखेड़ में डॉ.जितेन्र्द  बघेल के मोबाईल नंबर 7999927976, बिछुआ में डॉ.नेहा साहू के मोबाईल नंबर 9424337526, सौंसर में डॉ.सुभाष बाबू दोहरे के मोबाईल नंबर 9424325080, पांढुर्णा में डॉ.गोविंदा धुर्वे के मोबाईल नंबर 8959431449 और छिन्दवाड़ा में डॉ.लोकेश बेलवंशी के मोबाईल नंबर 7566955290 पर बीमार पक्षियों, मृत पक्षियों या पक्षियों के रोग उद्भेद से संबंधित सूचना दी जा सकती है । अपरिहार्य स्थिति में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.पक्षवार के मोबाईल नंबर 9425146653 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ.सूर्यवंशी ने मुर्गीपालक एवं फुटकर विक्रेता तथा व्यापारियों को बर्ड फ्लू के संबंध में विस्तृत तकनीकी सलाह दी ।