भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद एवं संगठन प्रभारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक संपन्न
Review meeting concluded in the presence of BJP District President, MP and Organization Incharge
भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद एवं संगठन प्रभारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक संपन्न
- सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना अनिवार्य
- सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में 1000 से अधिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का किया जायेगा सम्मान
छिंदवाड़ा। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू एवं जिला संगठन प्रभारी श्री संतोष पारिक की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, जिला एवं मंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान की समीक्षा कर जल्द से जल्द लक्ष्य को प्राप्त करने निर्देशित किया। इस दौरान 1 हज़ार से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, साथ ही बताया गया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है तथा संगठन में सक्रिय सदस्यों को ही किसी भी पद पर मनोनीत किया जा सकता है।
इस अवसर पर माननीय सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला प्रभारी संतोष पारिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, महापौर विक्रम अहके, नेता प्रतिपक्ष विजय पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, जिपं सदस्य कमलेश उइके, पूर्व विधायक ताराचंद बाबारिया, चौधरी गंभीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी, दौलत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत विज, श्रीमती कांता ठाकुर, सुश्री मोनिका बट्टी, लखन वर्मा सहित सम्मानीय जनप्रतिनिधि, जिला-मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं अभियान प्रभारी उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में 1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं में अखिलेश शुक्ला, जुन्नारदेव लखन वर्मा, शैलेंद्र पटेल, मनीष यादव, अरुण यदुवंशी, बल्लू नागी, बसंत साहू का सम्मान किया गया। इसी प्रकार आगामी 15 अक्टूबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में 1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जावेगा।



Comments (0)
Facebook Comments