21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया गया - देखे पूरी खबर
International World Yoga Day celebrated on 21st June
छिंदवाड़ा। योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। चलिए जानते हैं इस दिन का इतिहास और इसका महत्व-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तारीख
हर साल 21 जून को दुनिया भर के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन का लक्ष्य योग के कई लाभों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना है और शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य के लिए दुनिया भर के योग चिकित्सकों को प्रेरित करना है।
भाजपा कार्यालय में योग दिवस में शामिल हुए कार्यकर्ता
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में एकत्रित होकर योग दिवस में छिंदवाड़ा पतंजलि योग समिति की सदस्य योगश्री राउत द्वारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, विजय पांडे, विजय झांझरी, अल्केश लाम्बा, रोहित पोफली, जगेंद्र अल्डक, संदीप चौहान,दीपक कोल्हे, अंकित तिवारी, अनुज मल्होत्रा, नवीन बारस्कर,निशा गोस्वामी, नीलू क्षेत्रीय, लीला बिजोलिया, जाया विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Comments (0)
Facebook Comments