नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों से मिलीं गरिमा प्रतीक दामोदर, निर्विरोध चुने गए माया नरोलिया एवं बंशीलाल गुर्जर को दी बधाई

Garima Prateek Damodar met the newly elected Rajya Sabha members, congratulated Maya Narolia and Banshilal Gurjar who were elected unopposed.

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों से मिलीं गरिमा प्रतीक दामोदर, निर्विरोध चुने गए माया नरोलिया एवं बंशीलाल गुर्जर को दी बधाई
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों से मिलीं गरिमा प्रतीक दामोदर, निर्विरोध चुने गए माया नरोलिया एवं बंशीलाल गुर्जर को दी बधाई

  • प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा 'मोदी है तो मुमकिन है'

छिंदवाड़ा। भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विगत दिवस भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा दामोदर ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए सदस्य माया नरोलिया एवं बंशीलाल गुर्जर से भेंट कर उन्हें बधाई प्रेषित की है। श्रीमती दामोदर ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया को राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया और इसे प्रदेश की समस्त महिलाओं की जीत बताकर माया नरोलिया को महिलाओं की सशक्त योद्धा और नए भारत की बुलंद तस्वीर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने देश भर में किसानों की आवाज़ के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्तित्व तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को चुनकर देश के सभी श्रमसाध्य किसानों को सम्मानित किया है।

श्रीमती दामोदर ने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश की चार असल जातियां बताई है जिनमें महिला, किसान, युवा एवं गरीब शामिल हैं। उन सभी वर्गों में से प्रतिनिधियों को चुनकर पार्टी द्वारा राज्यसभा में स्थान दिलाया जाना इस बात का सूचक है कि भाजपा जो कहती है वो करती है और आज प्रधानमंत्री जी की दूरगामी, सर्वस्पर्शी एवं समावेशी सोच के चलते ये सब संभव हो सका है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमलावर होते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं तो आज ये सब कुछ मुमकिन हो पाया है वरना कांग्रेस के दौर में तमाम विपक्षी दल अपने राज्यसभा सदस्य किस आधार पर चयनित करते थे ये बात सभी जानते हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों से इस सौजन्य भेंट के दौरान श्रीमती दामोदर के साथ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिरिन आनंद दुबे एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक दामोदर भी उपस्थित रहे।