समारोह पूर्वक जिले के प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायत में संत रविदास जयंती मनाई गई 

Honorable citizens, students and a couple of Sant Ravidas Samaj were honored at a function organized at the district headquarters.

समारोह पूर्वक जिले के प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायत में संत रविदास जयंती मनाई गई 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

समारोह पूर्वक जिले के प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायत में संत रविदास जयंती मनाई गई 

जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में संत रविदास समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों और एक दंपत्ति को किया गया पुरूस्कृत

छिन्दवाड़ा।  राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले के प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायत में संत रविदास जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।  जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान पर संत रविदास जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री  कमल पटेल की वर्चुअल उपस्थिति में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, एडीएम  ओ.पी. सनोडिया व एएसपी   संजीव उइके सहित सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य  सत्येन्द्र सिंह मरकाम व सहायक संचालक शिक्षा   उमेश सातनकर, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य  विवेक साहू,  रमेश पोफली व  शेषराव यादव, नगरपालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष  विजय पांडे, श्रीमती देवकी डेहरिया, श्रीमती गरिमा दामोदर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संत रविदास समाज के गणमान्य नागरिकों ने संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर व श्रृध्दा सुमन अर्पित कर किया। इसके बाद सभी ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में संत रविदास समाज के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों और एक दंपत्ति को पुरूस्कृत किया गया ।

      सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री मरकाम ने बताया कि कार्यक्रम में संत रविदास समाज के गणमान्य नागरिकों सर्वश्री आर.एल.मंडराह, कामता प्रसाद अहिरवार, एस.पी.सेवेतिया, जी.पी.चोखे और हरदयाल अहिरवार को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत अंतर्जातीय विवाह करने वाले छिंदवाड़ा के दंपत्ति श्री कृष्णकांत डोलेकर और श्रीमती भारती डोलेकर को पुरूस्कृत किया गया । इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में कक्षा 10वीं में 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र श्री हर्षवर्धन डोलेकर और गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रेंक 115 प्राप्त करने पर छिंदवाड़ा के श्री हितेष अहिरवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

  • संत रविदास जयंती पर जिले के 11 विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय आयुष मेले संपन्न
  • आयुष मेलों में 7689 मरीजों को दी गई नि:शुल्क चिकित्सा सेवायें और 112 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन

राष्ट्रीय आयुष मिशन और राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा आज संत रविदास जी की जयंती पर जन सेवा आरोग्य सेवा की थीम के अंतर्गत जिले के सभी 11 विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय आयुष मेले संपन्न हुये । मेले में 7689 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवायें दी गईं और 112 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया । जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान में संपन्न आयुष मेले में विकासखंड छिंदवाड़ा के 1175 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवायें दी गईं और 112 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया । इसके अलावा जिले के विकासखंड परासिया के 526, बिछुआ के 664, अमरवाड़ा के 552, सौसर के 852, तामिया के 512, पांढुर्ना के 678, चौरई के 510, हर्रई के 870, मोहखेड़ के 518 और जुन्नारदेव के 832 रोगियों का आयुर्वेद व होम्योपैथी पध्दति से उपचार कर नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई ।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.दत्तात्रेय भदाड़े ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू के द्वारा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और जिला प्रसाशन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ संत रविदास जी के फोटो पर माल्यार्पण कर मेले की शुरुआत की । आयुष मेले की नोडल अधिकारी एवं विशेषज्ञ आयुर्वेद डॉ.प्रियंका उईके, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.नितिन टेकरे, डॉ.प्रवीण रघुवंशी, डॉ.बरखा ठाकुर, डॉ.राजा ठाकुर, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ.विद्या आलोनकर द्वारा मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श व उपचार देने के साथ ही नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई । आयुष मेले में विभागीय योजनाओं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, देवारण्य योजना, कुपोषण निवारण कार्यक्रम, पोषण मटका, सुपुष्टि योग, आयुष क्योर और आयुर्वेद चिकित्सा आदि की जानकारी दी गई । सी.एच.ओ. द्वारा आयुष क्योर एप्प में 98 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराकर इसकी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त योग प्रशिक्षकों द्वारा योग, प्राणायाम का प्रदर्शन कर योग के बारे में जानकारी दी गई और आयुष विभाग की पंचकर्म चिकित्सा, औषधीय पौधों और आई.ई.सी.का प्रदर्शन भी किया गया। मेले में आयुष कार्यालय का स्टाफ और सभी औषधालय के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।