श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा  द्वारा इस वर्ष होगा तीन दिवसीय राम जन्मोत्सव का आयोजन को लेकर हुई बैठक

Shri Sunderkand Group Chhindwara will have a meeting to organize a three-day Ram Janmotsav this year

श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा  द्वारा इस वर्ष होगा तीन दिवसीय राम जन्मोत्सव का आयोजन को लेकर हुई बैठक
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा  द्वारा इस वर्ष होगा तीन दिवसीय राम जन्मोत्सव का आयोजन को लेकर हुई बैठक

छिंदवाड़ा। श्री सुंदरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा ग्रुप के प्रमुख अधिवक्ता शुभम कसार ने बताया कि ग्रुप द्वारा पिछले 8 वर्षो से रामनवमीं के पावन पर्व 3 दिवसीय राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, परंतु विगत् 2 वर्षो से कोरोना महामारी के चलते शासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्यक्रम  नहीं  हो सका, इस वर्ष दिनांक 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा,विशेष गांजे-बाजे, के साथ जिसमे 11 फिट की प्रतिमा, विशाल राम मंदिर, श्री राम दरबार भ्रमण किये जायगे जो कि रैली 10 अप्रैल को शाम 4 बजे खेड़ापति माता मंदिर सुक्लूढाना से प्रारंभ होकर कुण्डीपुरा थाना के सामने से, कात्यानी माता मंदिर के पीछे से गांधीगंज होते हुये मन मंदिर वाली लाईन शनिचरा से श्याम टाकीज, चार फाटक, अल्का टाकीज के सामने से यातायात थाना, मान सरोवर काम्पलेक्स, फब्बारा चैक, कमानिया गेट, छोटी बाजार राम मंदिर, बड़ी माता मंदिर के सामने से छोटा तालाब होते हुये, छप्पन भोग के सामने से होटल साकेत से पाटनी पेट्रोल पंप के सामने से, ओवर ब्रिज के उपर से होते हुये, रेल्वे स्टेशन होते सुक्लूढाना खेड़ापति माता मंदिर के पास समापन किया जायेगा । जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं जिसमे पूरे शहर को राममय किया जा रहा है ।। ग्रुप के प्रमुख अधिवक्ता शुभम कसार, अक्षय ठाकुर, अमन गुप्ता अनिल साहू अंस पटेल शामिल रहे