राजनीति समाज सेवा का सबसे बड़ा प्लेटफार्म हैं और भाजपा राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करती है: सुनीता दुग्गल

Politics is the biggest platform for social service and BJP does social service through politics: Sunita Duggal

राजनीति समाज सेवा का सबसे बड़ा प्लेटफार्म हैं और भाजपा राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करती है: सुनीता दुग्गल
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

राजनीति समाज सेवा का सबसे बड़ा प्लेटफार्म हैं और भाजपा राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करती है: सुनीता दुग्गल

छिन्दवाड़ा। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर पूरे देश में निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी तारतम्य में मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं सिरसा की सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी एवं राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार जी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रेस जनसंचार का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रेस के बंधुओं के माध्यम से हम माननीय नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। जनता की लाभकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाने का काम हमारे पत्रकार बंधु बखूबी करते हैं। श्रीमती दुग्गल ने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व 9 वर्षों से भारत निरंतर विकास कर रहा है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब कल्याण की कई योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू भी किया। हमारे प्रधानमंत्री जी का कहना स्पष्ट है कि जो योजनाएं बनाई जा रही हैं उन्हें लागू भी किया जाए । मोदी जी के नेतृत्व में हम 9 सालों से देख रहे हैं कि जिस योजना का हम भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबसे पहले उस विषय की चिंता की जिसे कभी किसी ने सोचा भी नहीं। मोदी जी ने सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण करवाया। ये महिला सम्मान के लिए आज तक का सबसे बड़ा कदम हैं। इसके बाद माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने उस गरीब वर्ग की चिंता कि जो पैसों के अभाव में इलाज नहीं करवा पाते थे। ऐसे गरीब वर्ग के लिए उन्होंने आयुष्मान योजना लागू की। आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति द्वारा बड़ी से बड़ी बीमारी का ईलाज निःशुल्क करवाया जा सकता है। आयुष्मान योजना का लाभ जानना है तो उस व्यक्ति से मिले जिसने योजना से लाभान्वित होकर ईलाज करवाया है। इसी तारतम्य में महिलाओं को धुंए से मुक्ति के लिए उज्जवला योजना लागू किए। इस योजना से बीपीएल वर्ग की महिलाओं के पास उनकी स्वयं की संपत्ति बन गई है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम किया जा रहा है। आज भारत में सड़कों का ऐसा जाल बिछा दिया गया है कि लम्बी से लम्बी दूरी का समय आधा हो गया है। बहुत हद तक ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजाद मिल गई है। आज शहरों का नक्शा ही बदल गया है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। आज जब पूरा विश्व महंगाई की मार झेल रहा है वहीं भारत में महंगाई की दर बहुत कम है। श्रीमती दुग्गल ने कहा कि हमारे लिए सबसे गर्व की बात ये है कि जिस ब्रिटेन ने हम पर दो सौ पचास साल राज किया आज हमारी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था ने उसे भी पछाड़ दिया है। श्रीमती दुग्गल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्वरोजगार की दिशा में अनेकों नए आयाम दिए हैं। आज इन स्वरोजगार की योजनाओं से भारत व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 'सक्षम भारत सशक्त भारत' की दिशा में काम कर रहे हैं। श्रीमती दुग्गल ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए लाडली बहना योजना लागू की गई है। इस योजना में महिलाओं को उनके खाते में हर महीने एक हजार रुपए डायरेक्ट ट्रांसफर के माध्यम से दिए जाएंगे। उन्होंने डीबीटी का लाभ बताते हुए कहा कि एक समय वह था कि प्रधानमंत्री खुद मंच से कहते थे कि केंद्र से सौ रुपए चलते हैं तो लाभार्थी के पास पंद्रह रुपए ही पहुंचते हैं और आज ये स्थिति है कि केंद्र से सौ रुपए लाभार्थी के खाते में डाले जाते हैं तो उसे पूरे सौ रुपए ही मिलते हैं। इसी डीबीटी के माध्यम से हर पात्र किसान को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष दिए जा रहे हैं जो पूरे की पूरे उनके खाते में पहुंच रहे हैं। भाजपा सरकार के इन 9 वर्षों में हमने बिचौलियों को खत्म कर दिया है। विपक्षी लाभान्वित व्यक्तियों को नहीं देखते वे सत्ता पाने के लिए आरोप प्रत्यारोप लगाने की नीति पर काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी केवल 15 महीने के लिए सत्ता में आए थे और सत्ता में आते ही उन्होंने भाजपा सरकार में शुरू की गई जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया था। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी योजनाओं का विजन लेकर चलते हैं। जिस योजना में जितनी राशि लगाना है उसे उस योजना के लिए आवंटित कर देते हैं, अब उस योजना को पूरा होने में कितना भी समय लगे योजना राशि की कमी की वजह से रुकेगी नही। श्रीमती दुग्गल ने कहा कि मैं दावे के साथ कहती हूं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम फिर माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे और विधानसभा चुनाव में भी माननीय शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएंगे और जनहित के कामों को आगे बढ़ाएंगे। राजनीति समाज सेवा का सबसे बड़ा प्लेटफार्म हैं और भाजपा राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करती है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, लोकसभा संयोजक शेषराव यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला प्रभारी संतोष पारीक, जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा राजेश जुनेजा, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला उपस्थित रहे।