छिंदवाड़ा लोकसभा विस्तारक अशोक यादव को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महाकौशल प्रांत का मिला दायित्व

Chhindwara Lok Sabha speaker Ashok Yadav got the responsibility of Mahakaushal province in the state BJP office.

छिंदवाड़ा लोकसभा विस्तारक अशोक यादव को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महाकौशल प्रांत का मिला दायित्व
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

छिंदवाड़ा लोकसभा विस्तारक अशोक यादव को प्रदेश भाजपा कार्यालय में महाकौशल प्रांत का मिला दायित्व

छिंदवाड़ा।  छिंदवाड़ा में लोकसभा विस्तारक का दायित्व निभा रहे श्री अशोक यादव को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नया दायित्व सौंपा गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रियवर सिंह ठाकुर ने बताया कि वे प्रदेश कार्यालय से भाजपा प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ महाकौशल प्रांत के सूचना संकलन का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा उन्हें 96 सीटों के कॉल सेंटर के संचालन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। श्री यादव को यह दायित्व लगभग एक माह पहले ही सौंपा गया है। इसके साथ ही वे छिंदवाड़ा लोकसभा विस्तारक का कार्यभार भी पूर्व की तरह ही देख रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि लोकसभा विस्तारक श्री अशोक यादव के संबंध में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं कि उनसे सभी प्रभार वापस लेकर उन्हें घर भेज दिया गया है और उन्हें छिंदवाड़ा से वापस बुला लिया गया है। ये सभी खबरें निराधार और झूठी हैं। वे समय-समय पर छिंदवाड़ा आते रहेंगे और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।