अजय सक्सेना एवं साथियों का भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने किया स्वागत

Lok Sabha candidate Vivek Bunty Sahu welcomed Ajay Saxena and colleagues in the BJP office.

अजय सक्सेना एवं साथियों का भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने किया स्वागत
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

अजय सक्सेना एवं साथियों का भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने किया स्वागत

  • परासिया विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी एवं 250 से अधिक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
  • लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत 

छिंदवाड़ा। प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले छिंदवाड़ा के कद्दावर नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना, नंदकिशोर सूर्यवंशी, चन्द्रभान देवरे, नरेश साहू, पंकज शुक्ला, शिवानी सक्सेना, बंटी सक्सेना, विजय पाटिल, सुनीता पाटील, विनोद गढ़ेवाल, नितिन ओक्टे, लव ठाकुर, कुश ठाकुर, मनोज कुशवाह, छोटू पाल, रजनीश पांडे एवं उनके साथियों का भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया गया । 
 साथ ही केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत संकल्प एवं राम मंदिर निर्माण होने से प्रभावित होकर परासिया विधानसभा के उमेरठ मंडल के मोरडोंगरी और कुंडालीकला क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों ने आतीश ठाकरे कौशल विकास समन्वयक जिला कांग्रेस, अंकुश जायसवाल विधानसभा युवक कांग्रेस परासिया, बाबी रघुवंशी युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमरेठ ब्लाक, नवीन बाउस्कर बेरोजगारी प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष परासिया, योगेश सूर्यवंशी, राजेश ठाकरे, राजू पवार पाठा सरपंच संघ अध्यक्ष परासिया, सुंदर नागवंशी के संयुक्त नेतृत्व में 250 से अधिक युवाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जिला प्रभारी संतोष पारिक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इसी प्रकार उमरेठ मंडल से अरविंद साहू, भीम साहू, राजेन्द्र साहू, दिनेश साहू, राजा पवार, अनिल सूर्यवंशी सहित कई युवाओं ने भाजपा कार्यालय पहुंच सदस्यता ग्रहण की । ग्राम सिहोरा मढका से भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से निरंजन सिंह ठाकुर, संदीप चन्द्रवंशी, संग्राम सिंह ठाकुर, पृथ्वी सिंह रघुवंशी कन्हैया चन्द्रवंशी, नितेश ठाकुर, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, बबलू चन्द्रवंशी, प्रीतम गोस्वामी, गयागिर गोस्वामी, विपिन गोस्वामी, अभिषेक ठाकुर, हिमांशु ठाकुर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । नगर निगम क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करने एनएसयूआई के पूर्व जिला महामंत्री ऋषि ठाकुर, पूर्व नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश राजपूत, युवक कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष आशु सोनी, पूर्व जिला महामंत्री युवा कांग्रेस जेकी बिसेन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष वार्ड 8 रोमी यादव, सेवादल उपाध्यक्ष वार्ड 8 दीपांशु श्रीवास्तव, सेवादल अध्यक्ष वार्ड 8 नितिन यादव, विकास मराठा, रितेश मालवी, हर्षित राय, संदीप डेहरिया, राहुल सोनी, दुर्योधन सोनी समेत अन्य ने भाजपा कार्यालय पहुंच भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । 

 इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज, विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती ज्योति डेहरिया, पूर्व विधायक गंभीर सिंह चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला आईटी सयोंजक एवं कॉल सेंटर प्रभारी दीपक कोल्हे, जिला मंत्री सौरभ ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली,  जोइनिंग टोली के संयोजक संतोष पटेल, पंकज पाटनी, रवि मालवी, मंडल महामंत्री आर.के. मरकाम, राकेश बेलवंशी, कुबेर सूर्यवंशी, अनुज मल्होत्रा, उपस्थित रहें । भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं युवाओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस बड़ा झटका लगा है । इस क्षेत्र के युवाओं का भारतीय जनता पार्टी में आने से यह क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया । आतीश ठाकरे का जिले में युवाओं पर अच्छा प्रभाव है आगामी समय में और भी युवा इनके प्रयासों से भाजपा में शामिल होंगे ।