जबलपुर से छिंदवाड़ा आ रही बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी
The bus coming from Jabalpur to Chhindwara was hit hard by the truck
जबलपुर से छिंदवाड़ा आ रही बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी
सिवनी। जिले के लखनादौन तहसील के नेशनल हाइवे क्रमांक 44 में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां नेशनल हाईवे से सर्विस रोड में एंट्री लेते समय सिवनी से जबलपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। हालांकि ट्रक ड्राइवर को चोट नहीं आई है लेकिन बस में सवार करीब 14 लोगों को चोट आई है। सभी घायलों का लखनादौन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि बस जबलपुर से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हो गया और ट्रक भी पलट गया। जिसमें भरी प्याज सड़क पर बिखर गई।



Comments (0)
Facebook Comments