मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने डॉ. शेषराव यादव को घोषित किया भाजपा जिलाध्यक्ष
Chief Minister, State President and State General Secretary declared Dr. Sheshrao Yadav as BJP District President
मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने डॉ. शेषराव यादव को घोषित किया भाजपा जिलाध्यक्ष
छिंदवाड़ा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री हितानंद जी द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू की उपस्थिति में अमरवाड़ा कार्यकर्ता बैठक के दौरान डॉ. शेषराव यादव को छिंदवाड़ा का भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया । डॉ. शेषराव यादव के जिलाध्यक्ष घोषित होते ही जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. शेषराव यादव को बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, छिंदवाडा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, पंडित रमेश दुबे, श्री दीपक सक्सेना, अजय चौरे, अमरवाडा से पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, उत्तम ठाकुर, सुश्री मोनिका शाह बट्टी, नितिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



Comments (0)
Facebook Comments