भाजपा अभी तक की सबसे ज्यादा सीट जीतेगी और इनमें छिंदवाड़ा की सीट भी होगी - कैलाश विजयवर्गीय
BJP will win the highest number of seats so far and Chhindwara seat will also be among them - Kailash Vijayvargiya Chhindwara will also be BJP's stronghold: Kailash Vijayvargiya Kailash Vijayvargiya took charge of the cluster and made his first stay in the district.
भाजपा अभी तक की सबसे ज्यादा सीट जीतेगी और इनमें छिंदवाड़ा की सीट भी होगी - कैलाश विजयवर्गीय
- छिंदवाड़ा भी होगा भाजपा का गढ़ : कैलाश विजयवर्गीय
- कैलाश विजयवर्गीय ने कलस्टर का प्रभारी ग्रहण कर किया जिले में पहला प्रवास
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा भी भाजपा का गढ़ होगा। यहां के कार्यकर्ताओं में पार्टी के लिए काम करने की जबरदस्त क्षमता है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही है। पार्टी द्वारा कलस्टर प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने छिंदवाड़ा का पहला दौरा किया। भाजपा ने चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों को कलस्टर में बांटा है। इसी योजना के अंतर्गत श्री विजयवर्गीय को जबलपुर कलस्टर का प्रभारी बनाया गया है। श्री विजयवर्गीय कलस्टर प्रभार बनाने के बाद मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। श्री विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में जिले के नेताओं और पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में जिले की नब्ज टटोली। श्री विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा लोकसभा की जानकारी इकट्ठी की।
श्री विजयवर्गीय ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा भी चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हमने ठान लिया है, हम प्रदेश की पूरी 29 सीट जीतेंगे और छिंदवाड़ा सीट भी हजारों से नहीं लाखों से जीतेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार भाजपा अभी तक की सबसे ज्यादा सीट जीतेगी और इन जीती हुई सिटी में छिंदवाड़ा की सीट भी होगी। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि ये मेरा पहला प्रवास है, आगे भी लगातार आते रहेंगे। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर भाजपा का एक अंग है। प्रशिक्षण दक्षता बढ़ाने के लिए होता है। हमारा हर एक कार्यकर्ता कई प्रशिक्षण प्राप्त करके दक्ष हो चुका है इसी कारण हमारे यहां व्यक्ति नहीं विचारधारा जीतती है। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, अध्यक्ष मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम विनोद गोटिया, छिंदवाड़ा लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, छिंदवाड़ा लोकसभा संयोजक शेषराव यादव, जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज, टीकाराम चन्द्रवंशी, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नाना भाऊ मोहोड, ताराचंद बावरिया, नत्थन शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफ़ली, ठाकुर दौलत सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, सुश्री मोनिका बट्टी, श्रीमती ज्योति डेहरिया, लखन वर्मा, प्रकाश उईके सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments (0)
Facebook Comments