हरदा के बाद छिंदवाड़ा में भी हो सकता था बड़ा हादसा, प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Collector Shri Pushp immediately reached the spot and the fire was brought under control with the help of 12 fire brigades that arrived from nearby areas including Municipal Corporation Chhindwara.
हरदा के बाद छिंदवाड़ा में भी हो सकता था बड़ा हादसा, प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर श्री पुष्प, नगर निगम छिंदवाड़ा सहित आस पास के इलाकों से पहुंची 12 फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर से लगे चंदनगाँव स्थित एमपीईबी के एरिया स्टोर में आज प्रातः लगभग 5 बजे अचानक आग लग गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल कलेक्टर मनोज पुष्प, अपर कलेक्टर के सी बोपचे, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन सहित जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासनिक तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। स्टोर में एमपीईबी के ट्रांसफार्मर सहित फ्यूल और काफी सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ है, आस पास रिहाशयी इलाका है। प्रशासनिक तत्परता और सूझबूझ से समय पर आग नियंत्रित होने से एक बड़ा हादसा टला।
कार्यपालन अभियंता एरिया स्टोर छिंदवाड़ा एमपीईबी एस.बी. सिंह ने बताया कि प्रातः के समय अचानक आग लगने का पता चलने पर तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद तत्काल मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें और एमपीईबी के अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी पहुंचे। उनके समन्वय से छिंदवाड़ा नगर निगम के साथ ही चौरई, परासिया और अमरवाड़ा आदि से 12 फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को शीघ्र नियंत्रित किया जा सका।
आपको बता दे की दो दिन पूर्व ही हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आगजनी से बड़ा हादसा हो गया था जिसमे 11 लोगो ने अपनी जान गवा दी थी और सैकड़ो की संख्या में जख्मी हुए थे ऐसा ही मंजर छिंदवाड़ा के रिहाशयी इलाके में एमपीईबी के एरिया स्टोर में सुबह अचानक आग लग गई थी। प्रशासन की तत्त्परता के चलते 12 फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को शीघ्र नियंत्रित किया जा सका।



Comments (0)
Facebook Comments