गोवा में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका ! BJP प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 8 कांग्रेसी विधायक भाजपा में होंगे शामिल
Big blow to Congress in Goa! BJP State President Claims 8 Congress MLAs Will Join BJP
गोवा में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका ! BJP प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 8 कांग्रेसी विधायक भाजपा में होंगे शामिल
नई दिल्ली। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जुटी कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगने वाला है. गोवा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही शामिल होंगे. दरअसल, कांग्रेस के लिए गोवा से यह बुरी खबर ऐसे वक्त में आई है, जब राहुल गांधी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत बुधवार को केरल दौरे पर हैं.
दरअसल, गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है और मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास 11 तो भाजपा के 20 विधायक हैं. बता दें कि इसी तरह जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हो गए थे. हालांकि, कुछ महीने पहले भी गोवा कांग्रेस में टूट की खबर आई थी, मगर कांग्रेस नेतृत्व ने इस सियासी भगदड़ को थाम लिया था.
बता दें कि कांग्रेस को गोवा में ऐसे वक्त में झटका लगने वाला है, जब राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं. आज भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन है और यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित है.



Comments (0)
Facebook Comments