मै हूं “अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत छिदंवाडा पुलिस द्वारा जनमानस में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष जन जागरूकता की दिलाई शपथ

Under the campaign 'Mai Hoon Abhimanyu', Chhindwara Police administered oath to people to create special public awareness on crimes against women..

मै हूं “अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत छिदंवाडा पुलिस द्वारा जनमानस में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष जन जागरूकता की दिलाई शपथ
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मै हूं “अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत छिदंवाडा पुलिस द्वारा जनमानस में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष जन जागरूकता की दिलाई शपथ

छिंदवाड़ा। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में छिंदवाड़ा जिले में विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से किया जा सकता है, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशीलता बनाया जाकर पूर्वाग्रह से मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए पुरुषों को भी जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु चलाया जा रहा है। 

 अभियान का उद्देश्य

 पुरुषों में लैंगिक समानता की भावना, महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना एवं सम्मान के लिए प्रोत्साहित करना, शिक्षा के माध्यम से अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना, 

 "मैं हूँ अभिमन्यु "अभियान का जिले शुरुआत

पुलिस कण्ट्रोल रूम छिंदवाड़ा में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले मे सक्रिय ग्राम रक्षा समिति व नगर रक्षा समिति के सक्रिय सदस्यों को महिला संबंधी अधिकारों /कानूनों के सम्बन्ध मे जानकरी देने के साथ ही समाज मे फैली कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोड़ने व समाज मे फैली महिला- पुरुष के बीच फैली असमानता को समाप्त करने  व कहीं भी महिला सम्बन्धी अपराध घटित होने पर तत्काल नजदीकी थाने, डायल 100,या महिला हेल्पलाइन 1090 पर तत्काल सूचित करने व सचेत रहने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया व " मैं हूँ अभिमन्यु "शपथ ग्रहण के साथ विधिवत रूप से मुख्यालय स्तर से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया ! 

दिये गये दिशा निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी त्रिशला मित्तल व समस्त थाना प्रभारीयो द्वारा महिलाओं एवं छात्र, छात्राओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करते कदम उठाये गये जिसमें दिनांक 03.10.2024 को समस्त थानो के पुलिस स्टाफ द्वारा आज दिनांक को काफी संख्या में लोगो को मै हूं “अभिमन्यु” अभियान क दौरान विभिन्न स्थानों पर शपथ दिलवायी गयी, सेल्फी पाइंट बनाया गया, जिस पर लोगो द्वारा सेल्फी ली गयी एवं महिलाओ, पुरुष एवं बच्चो ,बच्चियों को एकत्रित किया गया एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा वर्तमान समय मे महिला संबंधी होने वाले अपराधो एवं सतर्कता हेतु जानकारी दी गयी महिलाओ एवं बच्चियों को सोशल मीडिया, फेसबुक, इस्टाग्राम मे फोटो, अननोन कॉल, ऑनलाईन पेमेन्ट जैसे फोन पे, गुगल पे, पेटीएम से ओटीपी, लिंक, पासवर्ड नही देने एवं व्यक्तिगत जानकारी सांझा किये जाने से होने वाले अपराध से अवगत कराया एवं समझाइस दी गयी। नशा मुक्ति, दहेज, रुढिवादिता, असवेदनशीलता, भूण हत्या, अशिक्षा के संबंध मे जानकारी सांझा कर महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 की जानकारी  भी दी गयी.