प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे - प्रह्लाद सिंह पटेल

Will achieve the target of 51% vote share in each booth - Prahlad Singh Patel

प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे - प्रह्लाद सिंह पटेल
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे - प्रह्लाद सिंह पटेल

छिंदवाड़ा।  साधना मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बूथ विस्तारक बैठक को  सम्बोधित करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के तहत प्रदेश और देश के सभी बूथों को हर  पदाधिकारी हर बूथ को सशक्त और डिजिटल बनाने के लिए संकल्पित हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे।

बूथ कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत

केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर आज देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बलिदान है। पर्दे के पीछे रहकर विचारधारा के लिए बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत है। आज पंच और पार्षद से प्रधानमंत्री तक ऐसा कोई पद नही है जहां भाजपा नही है। गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री है। एक गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। बूथ पर काम करने वाला बूथ अध्यक्ष भी यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का गृहमंत्री बन सकता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का बड़े पद पर पहुँचना सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इन्ही कार्यकर्ताओं में से ही नेतृत्व उभरेगा।

ग्राम लोहांगी के बूथ क्रमांक 46 में हुई बैठक

केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी गुरुवार को साँवरी मण्डल के ग्राम लोहांगी स्थित बूथ क्रमांक 46 में बूथ विस्तारक बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू , पूर्व विधायक नाना मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़, साँवरी मण्डल अध्यक्ष अरविंद सूर्यवंशी , रोहित पोफली, अरविंद राजपूत, बिट्टू मण्डराह सहित जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी उपस्थित थे।