सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ, अंतिम चयन सूची जारी की गई
The wait of thousands of candidates dreaming of becoming teachers in government schools is over, final selection list released
सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ, अंतिम चयन सूची जारी की गई
भोपाल। साधना मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है।दिवाली से पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग ने दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 12043 शिक्षकों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। यदि अंतिम चयन सूची से कोई उम्मीदवार असंतुष्ट हैं तो जिस जिले में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन हुआ है उस जिले से संबंधित संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को 18 अक्टूबर तक शिकायत कर सकते हैं।
आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षकों के कुल 12043 पदों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। इसमे 8342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3701 माध्यमिक शिक्षक शामिल है। प्रावधिक चयन सूची और प्रतीक्षा सूची का पूर्व में प्रकाशन किया गया था, जिसमे शामिल अभ्यर्थियों (MP Teacher Recruitment 2021) के दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत उपर्युक्त पदों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है।
गौरतलब है कि यह सूची शिक्षक भर्ती 2018 की है, मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक तीन सालों से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहें हैं।स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 17,000 उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पद , 5,670 माध्यमिक शिक्षकों के पद और आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 2,220 एवं माध्यमिक के 5,704 पदों पर शिक्षक भर्ती 2021 होना है। सभी शिक्षकों का दस्तावेजों का सत्यापन भी हो चुका है और अब सिर्फ नियुक्तियां होना है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने 12,043 शिक्षकों की अंतिम चयन सूची जारी की
— School Education Department, MP (@schooledump) October 5, 2021
आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभय वर्मा ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शिक्षकों के कुल 12043 पदों की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। pic.twitter.com/Rvgv5RMBjc



Comments (0)
Facebook Comments