आरटीओ की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अनफिट 2 बसें जप्त, ऑटो चालक को किया प्रोत्साहित
Rapid action of RTO, unfit 2 buses seized, auto driver encouraged
आरटीओ की ताबड़तोड़ कार्यवाही, अनफिट 2 बसें जप्त, ऑटो चालक को किया प्रोत्साहित
छिंदवाड़ा/मोहखेड। बीते एक माह से लगातार छिंदवाड़ा क्षेत्र और आसपास की तहसीलों में आरटीओ निशा चौहान द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही कर चर्चा में आ गई है । दरअसल जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रदेश में बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे वाहन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी हुए थे जिसके चलते छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्यवाही का सिलसिला बीते एक माह से चल रहा है इस मुहीम में जिला आरटीओ विभाग और जिला यातायात सहित आसपास के क्षेत्रों के थानों की पुलिस भी इस कार्यवाही में लगे हुए है।
पिछले सप्ताह आरटीओ और यातायात टीम द्वारा लगभग 70 से ज्यादा ऑटो चालकों पर बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर वैधानिक एवं नियमानुसार कार्रवाई की गई थी वही जिन ऑटो चालकों के पास पूरे दस्तावेज थे उन ऑटो चालकों प्रोत्साहित कर उचित इनाम भी दिया गया था।
वही आज सोमवार को परिवहन अमले के साथ आरटीओ निशा चौहान द्वारा लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर मोहखेड मार्ग पर चल रही बसों को संज्ञान मे लेते हुए मोहखेड मार्ग पर वाहनों की सघन जांच की गईं जिसमे 2 बसें बिना परमिट संचालित पाई जाने पर बसों को जब्त कर मोहखेड पुलिस थाने मे सुरक्षार्त खड़ा करवाया गया एवं वाहनों के फिटनेस सम्बंधित नियमों के तहत वाहनों मे स्पीड गवर्नर, अग्नि सामक यन्त्र खराब पाया गया साथ ही अन्य त्रुटियों के कारण वाहनों का फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया और अन्य ऑटो की भी जाँच की गईं जिसमे 2 ऑटो के सभी दस्तावेज कम्पलीट पाए जाने पर दोनों ऑटो चालकों को RTO द्वारा प्रोत्साहित किया गया एवं 2 अन्य स्थानों पर ऑटो चालकों को समझाइस दी गईं की वे बिना दस्तावेज पूर्ण किये वाहनों का संचालन ना करे।



Comments (0)
Facebook Comments