कीर्तिश केयर फाउंडेशन  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे  पूर्व मुख़्यमंत्री एवं शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी

Former Chief Minister and eminent social worker of the city reached the program organized by Kirtish Care Foundation

कीर्तिश केयर फाउंडेशन  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे  पूर्व मुख़्यमंत्री एवं शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

कीर्तिश केयर फाउंडेशन  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे  पूर्व मुख़्यमंत्री एवं शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी

छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश  शहर के शहनाई लॉन मे मध्यप्रदेश का पहला फाउंडेशन फेयर लगाया गया . शहर की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था कीर्तिश केयर फाउंडेशन छिन्दवाड़ा यानि KKF द्वारा आयोजित इस मेले को छिन्दवाड़ा की प्रसिध्द उपमा कार्न सिटी से जोड़कर.."कॉर्न सिटी फाउंडेशन फेयर" नाम दिया गया था। कार्यक्रम मे जिले की सौ सामाजिक संस्थाओं ने एक साथ एक प्रांगण मे अपने समाज सेवा के कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया..फाउंडेशन फेयर मे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शानदार रॉयल विंटेज कार से बैठकर मेले का अवलोकन किया इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप मे सांसद नकुल नाथ उनके साथ थे..फाउंडेशन फेयर मे के.के.एफ की फाउंडर श्रीमती कीर्ति सुधांशु ने श्री नाथ, सांसद नकुलनाथ एवं आमंत्रित अतिथियों का संस्था की ओर से ज़ोरदार स्वागत किया...इसके बाद के.के.एफ संस्था द्वारा श्री नाथ की 75 वीं सालगिरह धूम धाम से सेलिब्रेट की गई..साथ ही 21 किलो का केक काटा गया..और के.के.एफ द्वारा हर साल 18 नवंबर को इरशाद नाम से ऑल इंडिया मुशायरा कराने का संकल्प पत्र उपहार स्वरुप प्रदान किया गया..जिसे फाउंडर डायरेक्टर नितिन जैन, सीसीआई एडिटर इन चीफ इमरान खान संयुक्त सचिव तरुण तिवारी एवं बरखा बेदी द्वारा भेंट किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व सी.एम कमलनाथ ने जहां छिन्दवाड़ा मे अपने 41 साल के मज़बूत साथ का ज़िक्र किया वही छिन्दवाड़ा वालों से मिले स्नेह एवं प्रेम से अभिभूत नज़र आये..उन्होने के.के.एफ फाउंडर कीर्ति सुधांशु की सोच और विज़न की सराहना करते हुये उन्हे विदेश छोड़ छिन्दवाड़ा मे ही बसने का आवह्न किया..
    
सम्मान समारोह को सांसद नकुलनाथ ने भी संबोधित किया उन्होने के.के.एफ को विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनायें देते हुये सदैव सहयोग की बात कही. इसके पश्चात जिले की सौ प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्थाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. 

फाउंडेशन फेयर मे राष्ट्रीय संस्कृति कोष के सदस्य डॉ भरत शर्मा, न्यूज 24 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के न्यूज़ एडिटर अभिलाष मिश्रा, नेटवर्क 18 की सीनियर प्रोड्यूसर सपना गिरी दिल्ली से पधारे थे..के.के.एफ के डिजिटल मीडिया चैनल सीसीआई द्वारा आमंत्रित विशिष्ट अतिथियो को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो भेंट किये गये..कार्यक्रम मे के.के.एफ सचिव संदीप जैन भी मौजूद थे

कार्यक्रम मे के.के.एफ यूनिकॉर्न अध्यक्ष श्रीमती ललित मणि सरवैया के नेतृत्व मे यूनिकॉर्न सदस्यों ने श्री नाथ का स्वागत किया..इस अवसर पर यूनिकॉर्न की परम संरक्षक श्रीमती ब्राउन, निर्मला घई, अनिता तिवारी, संरक्षक साध्वी उषा शर्मा, अंजना त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या मे यूनिकॉर्न सदस्य मौजूद थीं...आभार प्रदर्शन शहर के प्रसिध्द कारोबारी बलदेव मिगलानी ने किया..