बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कांग्रेस ने किया छल, प्रदेश के युवाओ से माफी मांगे कमलनाथ - अभिलाष पांडे
Congress tricked Congress in the name of unemployment allowance, Kamal Nath apologized to youth of the state - Abhilash Pandey
बेरोजगारी भत्ते के नाम पर कांग्रेस ने किया छल, प्रदेश के युवाओ से माफी मांगे कमलनाथ - अभिलाष पांडे
छिंदवाड़ा। दिल्ली बॉडर में हो रहे किसान आंदोलन और बेरोजगारी भत्ते को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश की जनता से माफी मांगे। यह बात दीनदयाल पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कही। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बेरोजगार भत्ता के नाम प्रदेश के युवाओं को छला है। सरकार रहते हुए किसी भी बेरोजगार को एक रुपये तक नही दिया। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में 2 लाख रूपये के किसान कर्ज माफ़ी पर भी माफ़ी मांगने को कहा, साथ ही 84 के सिख दंगो को लेकर भी कमलनाथ को जनता से माफ़ी मंगनी चाहिए। वही नकुलनाथ के चौरई सभा के दौरान कहे गए कथन पेंच नेशनल पार्क में भगवान श्री राम ने सीता माता को लाने की योजना बनाई थी। इस बात पर श्री पांडे ने चुटकी लेते हुए कहा की उनके पास कोई सबूत हो तो पेश करें। इस तरह उन्होंने शुरुआत में पत्रकारों और उपस्थित जनों से कहा में केंद्र के आह्वान बजट को लेकर आप सबके बीच आया हूं। केंद्र का जनहितैषी बजट है। देश मे कोरोना जैसी महामारी फैली है। इस महामारी जैसी विपरीत परिस्थिति के बीच बजट पेश करना चुनोती पूर्ण है। इस बजट के माध्यम से देश की जनता के लिए अवसर ढूढने का काम किया है। भारत को आत्म निर्भर बनाने का काम इस बजट के माध्यम से किया गया है। बजट में तीनों वर्ग के परिवारों का ध्यान रखा गया है। आपको बता दें कि किसान, बेरोजगार, व्यापार और उद्योगों के लिए दरवाजे खोल दिये है। इतना ही नहीं प्रदेश में सड़को का जाल बिछाने और पुलिया निर्माण के लिए भी करोङों का बजट दिया गया है। स्किल इंडिया बनाने का काम भी इस बजट में किया गया है। वही 2022 तक टेक्स होल्डिंग का काम किया जायेगा । प्रदेश की केन और बेतवा लिंक परियोजना के लिए बड़ा बजट मिला है। इससे बुन्देलखण्ड का विकास होगा। श्री पांडे ने बताया कि कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थिति के बीच बजट प्रस्तुत करना किसी चुनौतिपूर्ण से कम नहीँ है। बजट को सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर प्रस्तुत किया गया है। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता रमेश पोफली, शेषराव यादव, विजय पाण्डे,अजय चौरे, रोहित पोफली, दीपक कोल्हे, दुर्गेश नरोटे, संदीप चौहान, रोशन शिंगणापुरे सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



Comments (0)
Facebook Comments