सिवनी रोड चौहारी नाला स्थित खुले में लगने वाले मटन मार्केट को हटाने आगे आए भाजपा नेता

A memorandum was submitted to the Municipal Corporation Commissioner demanding immediate action.

सिवनी रोड चौहारी नाला स्थित खुले में लगने वाले मटन मार्केट को हटाने आगे आए भाजपा नेता
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

सिवनी रोड चौहारी नाला स्थित खुले में लगने वाले मटन मार्केट को हटाने आगे आए भाजपा नेता

  • नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही हेतु मांग की गई  

छिंदवाड़ा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार बिना अनुमति खुले में बिकने वाले मास मटन के मार्केट एवं मछली, अंडे की दुकानों को त्वरित कार्यवाही कर बंद किया जाए एवं हटाकर आबादी क्षेत्र से बाहर किया जाए उक्त आदेश के पश्चात् प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है छिंदवाड़ा में भी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों को लागू करने हेतु नगर निगम कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं द्वारा निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया कि सिवनी रोड स्थित चौहारी नाला पदम कॉम्पलेक्स के पास एवं रेलवे की बाउंड्री में बिना अनुमति हाईवे के दोनों ओर मटन एवं मछली की बिक्री बिना अनुमति के खुले में की जा रही है । खुले में बिक्री होने के कारण वहां से आने जाने वाले एवं क्षेत्र के रहवासियों को मास मटन से खुले में फैलने वाली गंदगी एवं दुर्गंध के कारण विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं एवं आसपास धार्मिक स्थल होने के कारण इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत होने की समस्या के बारे में अवगत कराया गया साथ ही जानकारी दी गई कि आवारा कुत्तो को भी आसपास फैलने वाली गंदगी के कारण मिलने वाले मास के टुकड़ों से वे भी खूंखार होकर वहां से गुजरने वाले लोगों एवं रहवासियों पर जानलेवा हमला करते है जिससे कई बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है । शुक्रवार को भाजपा नेताओं नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, शिव मालवी, अभिलाष गोहर, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, पार्षद गरिमा दामोदर, बलराम साहू, राहुल उईके, भारत घई, राकेश माईकल पहाड़े, प्रतीक दामोदर, कृपाशंकर सूर्यवंशी, विजय नामदेव, अरूण गद्रे एवं अन्य रहवासियों द्वारा खुले में लगने वाले मटन मार्केट एवं अंडे, मछली की दुकानों को हटाने हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु मांग की गई ।