दीपावली एवं आजादी की 75वी वर्षगाठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 30 दिवसीय कैपं स्वास्थ्य शिविर संपन्न
On the occasion of Amrit Mahotsav, the 75th anniversary of Deepawali and Independence, a 30-day camp health camp concluded
दीपावली एवं आजादी की 75वी वर्षगाठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 30 दिवसीय कैपं स्वास्थ्य शिविर संपन्न
- नर सेवा ही नारायण सेवा- भाजपा नेता संदीप रघुवंशी
छिंदवाड़ा/चौरई । चौरई विधानसभा में आयोजित नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन के निशुल्क कैंप आयोजित करने वाले युवा भाजपा नेता संदीप रघुवंशी ने उक्त उदगार यहां आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र चिकित्सा शिविर में अभिव्यक्त किए हैं। उल्लेखनीय है, कि इस शिविर का आयोजन आजादी की 75 वर्षगांठ के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के सुदूर अंचलों सहित विभिन्न स्थानों पर मोतियाबिंद जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 5 नवंबर 2021 से 4 दिसंबर 2021 तक किया जा रहा है ।जिसमें चौरई के किसान एवं भाजपा नेता संदीप रघुवंशी ने चौरई विधानसभा क्षेत्र की जनता को विशेष रुप से लाभान्वित करने का संकल्प लिया है। युवा नेता संदीप रघुवंशी बताते हैं ,कि मोतियाबिंद की बीमारी के चलते उनकी दादी बहुत समय तक परेशान हुई और चौरई के सुदूर अंचल में रहने के कारण उन्हें उचित उपचार एवं चिकित्सा प्राप्त ना हो सकी। जिससे व्यथित होकर स्वस्थ नेत्र का संकल्प समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का मन बना लिया। आज उसे सार्थक होते देख रहे हैं ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी चंद्रभान भी उपस्थित रहे । उन्होंने आयुर्वेद से सर्वे भवंतु सुखिनः मूल मंत्र को प्राप्त करने का निर्देश दिया और बताया कि जहां अंग्रेजी दवाइयां विफल हो जाती हैं वहां आयुर्वेद सफल हो जाती है। उल्लेखनीय है ,कि पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान लंबे समय से आयुर्वेद को लेकर विभिन्न शोध संस्थान में सहभागिता एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश और छिंदवाड़ा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले डॉक्टर रतन टाटा भी मंचासीन हुए और उन्होंने बताया कि लगातार 6 माह तक पपीते का सेवन या पपीते की सब्जी का सेवन कर लेने से दृष्टि दोष दूर होता है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और भाजापा के कर्मठ एवं क्रियाशील युवा नेता राजेश वैश्य भी इस दौरान उपस्थित रहे ,उन्होंने अपने उद्बोधन में युवा नेता संदीप रघुवंशी की सराहना की और चौरई की जनता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा भाव को समाज के लिए एक उदाहरण बताया। इस दौरान छिंदवाड़ा नगर निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी भी उपस्थित रहे और उन्होंने संदीप रघुवंशी के समर्पण को समाज एवं राष्ट्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया है। संदीप रघुवंशी के विशेष निवेदन पर कायस्थ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी के जिला उपाध्यक्ष श्री नवल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे ।उन्होंने इस पवित्र कार्य को देखकर अद्वितीय प्रेरणा की अनुभूति को मंच पर साझा किया और बताया कि भाजपा के शासनकाल में छिंदवाड़ा का वास्तविक विकास प्रारंभ हुआ और सभी के लिए स्वास्थ्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है ।इस लक्ष्य को प्राप्त करने में संदीप रघुवंशी द्वारा आयोजित यह नेत्र रोग चिकित्सा शिविर एक आदर्श संकल्पना का यथार्थ रूपांतरण है ।इस दौरान विश्व हिंदू रक्षा संघ न्यास के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ हृदेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम में नगर निगम छिदंवाडा के अध्यक्छ धर्मेन्द्र मिगलानी,भाजपा युवा नेता राजेश भोयर ,चौधरी रामें सिंह, बंटी राय नीतिराज रघुवन्शी,परमाल पटेल सहित चौरई से नगर भाजपा महामंत्री अमित सोनी,सुनील वात्सल्य यश रघुवन्शी, चन्द्रभान सोनी,उमेश रघुवन्शी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग के अधिकारी श्री जितेनद्र निवारे अधिवकता संघ के सचिव तिवाररीजी यशवन्त पटेल दिनेशजीऔर छिंदवाड़ा के भाजपा के विभिन्न युवा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Comments (0)
Facebook Comments