झूठी कांग्रेस को नारी सम्मान योजना पर भरोसा नहीं है - श्रीमती गरिमा दामोदर

False Congress does not have faith in Nari Samman Yojana - Mrs. Garima Damodar

झूठी कांग्रेस को नारी सम्मान योजना पर भरोसा नहीं है - श्रीमती गरिमा दामोदर
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

झूठी कांग्रेस को नारी सम्मान योजना पर भरोसा नहीं है - श्रीमती गरिमा दामोदर

छिंदवाड़ा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा कि चुनाव का दौर आते है कांग्रेस होर्डिंग लगाकर सक्रिय होने की कोशिश कर रही है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने हर चौक चौराहे पर होर्डिंग लगा दिए हैं। श्रीमती गरिमा दामोदर कहा कि कांग्रेस होर्डिंग में अपनी पहले पूरी नहीं हो सकी योजना के साथ आने वाली योजना के नाम और फोटो लगाए हैं पर लगता है कि खुद छिंदवाड़ा कांग्रेस को  नारी सम्मान योजना पर भरोसा नहीं है, छिंदवाड़ा कांग्रेस ने होर्डिंग तो लगा दिए लेकिन उन होर्डिंगों में से नारी सम्मान योजना को गायब कर दिया गया है। श्रीमती दामोदर  ने कहा कि जैसे कांग्रेस की होर्डिंगों से नारी सम्मान योजना गायब हुई है वैसे ही वास्तविकता में भी कांग्रेस गायब होने वाली है। श्रीमती दामोदर ने कहा कि कांग्रेस की नजर में नारी का सम्मान केवल मुंह से बोलने तक का है। कांग्रेस ने ना कभी नारियों का सम्मान की है और ना कभी करेगी। कांग्रेस नारियों को केवल मोहरों के रूप में उपयोग करती है। प्रियंका गांधी का नारा "लड़की हूं लड़ सकती हूं" केवल चुनावी जुमला है। ये चुनावी जुमला कांग्रेस शासित राज्यों में निष्क्रिय हो जाता है। श्रीमती दामोदर ने कहा कि पहले कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म में बड़े, समोसे, पोहा बिक रहे थे इसलिए नारी सम्मान योजना  होर्डिंगों से गायब होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। श्रीमती दामोदर ने कहा कि मैं तो कहूंगी कि जो फर्जी योजना धरातल पर है ही नहीं उसे छिंदवाड़ा कांग्रेस ने सार्वजनिक ना करके बहुत बुद्धिमानी का काम किया है। श्रीमती दामोदर ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना नाम की फर्जी योजना का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन उसकी वास्तविकता छिंदवाड़ा की होर्डिंगों से ही जाहिर हो गई है। श्रीमती दामोदर ने कहा कि कमलनाथ जैसे 45 सालों से छिंदवाड़ा को छलते आए हैं वैसे ही वे प्रदेश को भी चलना चाह रहे हैं 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में त्राहि त्राहि मचा दी थी। हर तरफ कमीशन और घोटाले ही घोटाले सुनाई देने लगे थे। श्रीमती दामोदर  ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हमेशा से जनकल्याण की योजना चलाई जाती रहीं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिलाओं के सम्मान में लाडली बहना योजना की घोषणा की जो की अपना मूर्त रूप ले चुकी है। सभी पात्र महिलाओं को एक किस्त मिल भी चुकी है और 10 तारीख को दूसरी किस्त भी मिल जाएगी। श्रीमती दामोदर   ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी हर समय जनता को लाभ पहुंचाने के लिए चिंतित रहते हैं। हमेशा वे ये विचार मग्न रहते हैं कि प्रदेश की जनता को कैसे लाभान्वित किया जावे। आज प्रदेश में कहीं भी चले जाए हर तरफ सड़कों के जाल बिछाए जा चुके हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले प्रदेश की जो दुर्दशा थी वह तो सब जानते हैं। श्रीमती दामोदर  ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस झूठे प्रलोभन देकर किसी भी तरह से सत्ता हथियाना चाहते हैं। भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वास्तविकता में चरितार्थ हो चुका है। श्रीमती दामोदर  ने कहा कि भाजपा पर भरोसा रखें हमेशा आपका भला ही होगा।