'तांडव' पर तत्काल रोक एव इसमें भूमिका निभाने वालो पर रासुका लगाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौपा पत्र
Immediate ban on 'Tandava' and demand for imposition of Rasuka on those who play a role in it, handover letter to Chief Minister
'तांडव' पर तत्काल रोक एव इसमें भूमिका निभाने वालो पर रासुका लगाने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौपा पत्र
छिन्दवाड़ा।आज के दौर में फ़िल्म निर्माता पैसो की बचत के चलते और अपनी टीआरपी बढ़ाने में लगातार अश्लीलता और देश विरोधी फिल्म परोसने में लगे है इसी के चलते निर्माता लगातार वैब सीरीज बनाने में लगे है जिससे लागत कम और इन्कम ज्यादा मिलती है। हाल ही में रिलीज हुई ऐसी ही फ़िल्म वैब सीरीज 'तांडव' के निर्माता निर्देशक सहित फ़िल्म से जुड़े सभी जिम्मेदारों पर रासुका, एसटी,एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही करने हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन, मंच के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला को ज्ञापन सौंपा, मंच ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है की आने वाली वैब सीरीज फ़िल्म तांडव पर तत्काल रोक लगाये जाने के साथ निर्माता-निर्देशक सहित फ़िल्म से जुड़े कलाकार अभिनेता सैफअली खान, मो.जीशान, अय्यूब, गौहर खान, अली अब्बास, जफर, डिम्पल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, कृतिका कामरा सहित अन्य कलाकार और अमेंजॉन प्राईम वीडियो से जुड़े जिम्मेदारो पर तत्काल रासुका, एसटी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फ़िल्म तांडव पर रोक लगाई जाये, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल ने बताया कि फ़िल्म तांडव में हिन्दुओ के आराध्य भगवान श्रीराम और भगवान शिव पर आपत्तिजनक दृश्य फिल्माये गए है, साथ ही इस फ़िल्म के माध्यम हिन्दुओ की सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का कुचक्र योजनाबद्ध तरीके से रचा गया है एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हिन्दुओ को बदनाम करने का षडयंत्र फ़िल्म के माध्यम से किया गया है, इन्ही सब बातो को देखते हुए इस वैब फ़िल्म तांडव पर रोक लगनी चाहिए, अन्यथा आने वाले दिनों में मंच द्वारा इसके खिलाफ बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया जायेगा, ज्ञापन सौपने वालो में मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल, महामंत्री शिवराम सातनकर, आदर्श साहू, योगेश कहार, ऋतिक दुबे, ऋषभ सेंगर, अंकित कपाले, नारायण डोले, लखन वंशकार सहित बड़ी संख्या में मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Comments (0)
Facebook Comments