कल से शराब पीना होगा महंगा ! पेट्रोल-डीजल पर भी लगेगा सेस, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बढ़ाया सीमाशुल्क 

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presented her third budget today. This is the first budget to be presented in the Corona era, which is completely paperless.

कल से शराब पीना होगा महंगा ! पेट्रोल-डीजल पर भी लगेगा सेस, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बढ़ाया सीमाशुल्क 
CTN भारत डेस्क रिपोर्ट

कल से शराब पीना होगा महंगा ! पेट्रोल-डीजल पर भी लगेगा सेस, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बढ़ाया सीमाशुल्क 

  • बजट पर वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- 'जिनकी सैलरी करोड़ों में हैं उनके पीएफ पर टैक्स लगाया गया है।
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट सभी वर्गों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, छोटे बड़े उद्योगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।
  • स्टैंडअप इंडिया के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए मार्जिन मनी की जरूरत 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया गया।
  • असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक पोर्टल बनेगा। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्कर के लिए हेल्थ, हाउसिंग और फूड स्कीम शुरू होगीः वित्त मंत्री
  • केंद्र का बजट संचुलित है और सभी पहल इसमें साफ हैं। मैं कोरोना के बुरे प्रभावों के बावजूद वित्त मंत्री को ऐसा बजट लाने के लिए बधाई देता हूंः बिहार सीएम नीतीश कुमार

 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना तीसरा बजट पेश किया। कोरोना काल में पेश होने वाला यह पहला बजट है जो पूरी तरह से पेपरलेस है. बजट इतिहास में पहली बार बजट कागज नहीं छापने का फैसला किया गया है. यह बजट किसान आंदोलन के बीच पेश हुआ , इसलिए संसद के बजट सत्र में किसानों का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद रही.  आम बजट 2021-22 में सरकार ने स्वास्थ्य पर अपने खर्च को बढ़ाया है. लेकिन इस खर्च की भरपाई के लिए बहुत से उत्पादों पर सीमाशुल्क में घट-बढ़ की गई है. साथ ही बहुत सी वस्तुओं पर एग्री इन्फ्रा सेस भी लगाया है जो 2 फरवरी 2021 से ही लागू हो रहा है. जानते हैं और क्या-क्या महंगा और सस्ता हुआ बजट में -

शराब पीना होगा महंगा

सरकार ने घोषणा की है कि नया एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस कल से ही लागू हो जाएगा. इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा, क्योंकि बजट में एल्कोहॉलिक बेवरेज पर 100 प्रतिशत एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है.

पेट्रोल-डीजल भी महंगे

बजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एग्री इन्फ्रा सेस लगाया गया है. ऐसे में इनकी कीमत कल से ही बढ़ने की संभावना है.

खाने के तेल पर सेस, पर महंगाई का असर नहीं

सरकार ने कच्चे पाम तेल पर 17.5% एग्री इन्फ्रा सेस, कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर 20% का सेस लगाया है. लेकिन ग्राहकों पर इससे कीमतों का अतिरिक्त भार ना पड़े इसके लिए इन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) में कटौती की गई है.

अप्रैल से सस्ता हो सकता है सोना-चांदी 

बजट में सोने और चांदी पर उत्पाद शुल्क दरों में कटौती की गई है. इसे 12.5% से घटाकर 7.5% कर दिया गया है. वहीं सोने-चांदी के बिस्कुटों पर भी सीमाशुल्क घटाया गया है. ऐसे में सोने चांदी के सस्ते होने की संभावना है. 

हालांकि सरकार ने इसी के साथ सोने और चांदी पर 2.5 प्रतिशत का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया गया है. इससे तत्काल आधार पर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है. इसी के साथ रत्न और नग इत्यादि पर भी सीमाशुल्क को बढ़ाकर 15% किया गया है.

ऑटो पार्ट्स महंगे, सस्ते हो सकते हैं वाहन

सरकार ने बजट में चुनिंदा ऑटो पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी 7.5% और 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है. वहीं नट-बोल्ट्स पर भी सीमाशुल्क को 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है. इससे वाहनों के महंगे होने की संभावना कम ही है.

इसकी वजह सरकार ने स्टील सेक्टर के लिए कस्टम ड्यूटी को घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है. साथ ही वाहन स्क्रैप पॉलिसी भी घोषित की है जिससे वाहनों की कीमत घट सकती है.

सेब, खाद, चमड़ा भी महंगा

सरकार ने चमड़ा पर सीमाशुल्क को 10% कर दिया है. यह पहले शून्य था. वहीं सेब पर 35% और खाद पर 5% का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया है.

सूती कपड़े महंगे, सिंथेटिक सस्ते

बजट प्रावधान लागू होने के बाद आपका कपड़े खरीदने का शौक महंगा हो सकता है. सरकार ने कपास पर सीमाशुल्क को शून्य से बढ़ाकर 5% और कच्चे रेशम पर 10% से 15% कर दिया है. हालांकि नायलॉन के धागे पर उत्पाद शुल्क 7.5% से घटकर 5% रह गया है.

मोबाइल, रेफ्रिजरेटर, चार्जर भी महंगे

बजट में मोबाइल से जुड़े विभिन्न कलपुर्जों पर सीमाशुल्क को शून्य से बढ़ाकर 2.5%  किया गया है. वहीं प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, चार्जर निर्माण के उपकरण, लीथियम आयन बैटरी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशन के कंप्रेसर, एलईडी बल्ब, सोलर इल्वर्टर, सोलर लालटेन पर भी सीमाशुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है.

‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए बढ़ा सीमाशुल्क

सरकार ने आम बजट 2021-22 को आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित रखा है. इसलिए विभिन्न वस्तुओं पर सीमाशुल्क दरों में परिवर्तन किया गया है. इससे घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी