Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटाया, हो सकते है भाजपा में शामिल
Speculation of Kamlesh Shah, MLA from Amarwada seat of Chhindwara, the stronghold of former CM Kamal Nath, joining BJP. Shah along with his wife Madhavi Shah reached the residence of Chief Minister Dr. Mohan Yadav.
Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटाया, हो सकते है भाजपा में शामिल
- कमलनाथ के गढ़ में बड़ी सेंध, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से MLA कमलेश शाह हो सकते है भाजपा में शामिल
पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें। शाह पत्नी माधवी शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पहुंचे।
Lok Sabha Chunav 2024 : राज परिवार से ताल्लुक रखते है। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। पिछले चुनाव मोनिका बट्टी को पराजित किया था
छिंदवाड़ा। कांग्रेस को एक बार फ़िर झटका लग सकता है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा लिया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष माधवी शाह भी भोपाल में आज 3 बजे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह सीएम हाउस पहुंचे हैं।
वर्तमान कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने की अटकलें तेज है
विधायक सहित निज सचिव का फोन इंगेज है। विधायक कमलेश शाह भोपाल में हैंं। पार्टी कार्यकर्ताओ का भी फोन उठाना बंद कर दिया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में संशय का माहौल है। जानकारों की मानें तो कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के भाजपा में जाने को लेकर चले पॉलिटिकल ड्रामे से परेशान दिख रहे थे।

कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक हैं
अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक हैं। राज परिवार से ताल्लुक रखते है। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। पिछले चुनाव मोनिका बट्टी को पराजित किया था



Comments (0)
Facebook Comments