आई जी सुनीश बक्षी के छिंदवाडा आगमन पर के के एफ यूनिकॉन क्लब ने लिया 2100 पौधारोपण का संकल्प

On the arrival of IG Sunish Bakshi in Chhindwara, KKF Unicon Club took a pledge to plant 2100 saplings

आई जी सुनीश बक्षी के छिंदवाडा आगमन पर के के एफ यूनिकॉन क्लब ने लिया 2100 पौधारोपण का संकल्प
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे एडिटर

आई जी सुनीश बक्षी के छिंदवाडा आगमन पर के के एफ यूनिकॉन क्लब ने लिया 2100 पौधारोपण का संकल्प

छिंदवाड़ा।  कीर्तिश केयर फाउंडेशन यूनिकॉर्न क्लब द्वारा छिंदवाडा के गौरव श्री सुनीश बक्षी आई. जी.(वन विभाग)  के नगर आगमन पर  अशोक चौकसे के मार्गदर्शन व कीर्ति सुधांशु के संरक्षण में 2100 पौधे के रोपण हेतु संकल्प लिया गयाl रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री सुनीश बक्षी आई (वन विभाग), मुख्य अतिथि के के भारद्वाज (मुख्य वन संरक्षक) एवं कार्यक्राम अध्यक्ष श्री संतोष श्रीवास (प्रबंधक रेलवे स्टेशन) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

फाउंडर डयरेक्टर नितिन जैन  ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर मे 4 पौधे रोपित कर कार्यक्राम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री बक्षी जी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए छिंदवाडा को हरा भरा बनाने के लिये KKF द्वारा चलाई जा रही  मुहिम की सराहना की। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण को लेकर आपने विचार रखते हुए कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त अनमोल उपहार को संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है और इसे बचाकर रखना हमारी जिम्मेदारी है l


के के एफ के एम पी सी जी डायरेक्टर सत्येंद्र ठाकुर ने रेलवे प्रबंधक व रेलवे स्टेशन को स्वच्छता पर मिले पुरस्कार की जानकारी प्रदान की।तत्पश्चात प्रबंधक श्री संतोष श्रीवास, हेल्थ इंस्पेक्टर आशीष अलडक व सी आई अजित कुमार को सम्मानित किया गया, साथ साथ हम फाउंडेशन जिलाध्यक्ष हिमाचल ठाकुर द्वारा शहीद मेजर अमित ठेंगे की स्मृति में 5 ट्री गार्ड प्रदान किये गए। आई जी सुनीश बक्षी को सम्मानित करते हुए यूनिकॉर्न संरक्षक डब्लू एस ब्राउन ने कहा कि सुनीश जी छिन्दवाड़ा के गौरव हैं, आपका सम्मान हर पर्यावरण प्रेमी का सम्मान है। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ स्थापक ने किया।

इस अवसर पर यूनिकॉर्न संरक्षक निर्मला घई ,  यूनिकॉर्न क्लब अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा नेमा, सी एस ओ श्रीमती अंजना त्रिपाठी , के के एफ छ.ग. सत्येंद्र ठाकुर, संदीप जैन,  डॉ पवन नेमा, रजत गढ़ेवाल , ऋषभ स्थापक,  अदिति राकेश,संदीप जैन (सन्नु) ,के के एफ ग्लोबल से स्वाति चौरसिया, राजा चौकसे, मोहित चौकसे, निशांत गौतम, मुकेश सोनी, निक्की सोनी  प्रीतम सिंह, रजनीश मोहने, जितेंद्र चौहान, अमित गढ़ेवाल विकास शिवकर, जय चंद्रवंशी,अखिलेश राजपूत, नावेद 
हर्षा यूनिकॉर्न क्लब से हर्षा बानोदे,पूजा चंद्रवंशी ,गीता परिहार, प्रेमलता डेहरिया, निखत मंसूरी, अलखनंदा दुर्गे, आराधना शुक्ला, अलका शुक्ला, संतोषी गजवीय, ललिता सरवैया प्रीति लाम्बा, यशोदा वर्मा, वंदना पटोदी, पूजा चंद्रवंशी, मुक्ता जैन, रूचि जैन एवं नितेश गुप्ता, सन्नी मालवी, विनीत साहू इत्यादि
उपस्थित थे ।