मध्यप्रदेश Economy Survey 2021-22: GDP में 20% का उछाल, प्रति व्यक्ति आय में भारी बढ़ोतरी
Madhya Pradesh Economy Survey 2021-22: 20% jump in GDP, huge increase in per capita income
मध्यप्रदेश Economy Survey 2021-22: GDP में 20% का उछाल, प्रति व्यक्ति आय में भारी बढ़ोतरी
भोपाल। मध्यप्रदेश में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण (MP Economy survey) प्रस्तुत किया गया। विधानसभा में सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय (Per capita income) में भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2020-21 की तुलना में 2021 में प्रदेश के लोगों के प्रति व्यक्ति आय में 18 फीसद से ज्यादा की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है।
विधानसभा में सरकार की तरफ से पेश की गई जानकारी के मुताबिक 2021-22 में मध्यप्रदेश के प्रति व्यक्ति शुद्ध आय ₹1 लाख 24 हज़ार बड़े हैं। वहीं 2020 में यह आंकड़ा ₹1 लाख 04 हज़ार 894 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं विधानसभा पेश की गई जानकारी के मुताबिक सरकार को 2021-22 को विभिन्न स्रोतों से करीब ₹1 लाख 64 हज़ार 000 का लाभ रहा है जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है।
इसमें खनन राजस्व से सबसे अधिक वृद्धि 36% रिकॉर्ड की गई है जबकि प्रदेश के ऊपर 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज सरकार द्वारा माना जा रहा है। इसके अलावा एमपी में सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP 2020-21 की तुलना में बढ़कर 19.7 फीसद रिकॉर्ड की गई है। मध्य प्रदेश मैं बीते वर्ष की जीडीपी की तुलना में इस वर्ष में 20% का उछाल देखने को मिला है।



Comments (0)
Facebook Comments