भाजपा पर बढ़ते विश्वास के चलते सैकड़ो युवाओ ने ली सदस्यता

Hundreds of youth took membership due to increasing faith in BJP

भाजपा पर बढ़ते विश्वास के चलते सैकड़ो युवाओ ने ली सदस्यता
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

भाजपा पर बढ़ते विश्वास के चलते सैकड़ो युवाओ ने ली सदस्यता

छिंदवाड़ा।  छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा ग्रामीण के सैंकड़ों युवाओं ने भाजपा की रीति नीति एवं केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश  की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ली भाजपा की सदस्यता । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी में हर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़े - बड़े दायित्व मिलते है। हमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहना है तथा भाजपा की जनहित की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिलाना है। एवं अभिषेक मर्सकोले, प्रतीक धुर्वे, कपिल विश्वकर्मा, रोहित बुनकर, सुधीर सरयाम, कृष्णा डेहरिया, अजय यादव, दिनेश चैधरी आदि ने  ग्रहण की भाजपा की सदस्यता । इस अवसर पर श्री साहू ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहित पोफली, दिनेश कांत मालवीय, जगेन्द्र अल्डक, सौरभ ठाकुर, चंचलेश साहू, आष्टी साहू, प्रदीप साहू सहित अन्य उपस्थित रहे ।