नगर युवा मोर्चा ने बनाया दो कौड़ी सेल्फी पाइंट, कौड़ी खेलते हुए लोगों दो-दो कौड़ी का वितरण कर किया विरोध प्रदर्शन

Nagar Yuva Morcha made two pennies selfie point, people protested by distributing two pennies while playing pennies

नगर युवा मोर्चा ने बनाया दो कौड़ी सेल्फी पाइंट, कौड़ी खेलते हुए लोगों दो-दो कौड़ी का वितरण कर किया विरोध प्रदर्शन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

नगर युवा मोर्चा ने बनाया दो कौड़ी सेल्फी पाइंट, कौड़ी खेलते हुए लोगों दो-दो कौड़ी का वितरण कर किया विरोध प्रदर्शन

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक बिट्टू मंडराह ने बताया कि नगर युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय फब्बारा चैक में दो कौड़ी सेल्फी पाइंट बनाया गया जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेकर और कौड़ी खेलते हुए लोगों दो-दो कौड़ी का वितरण करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे जी के बयान का विरोध प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बिट्टू मंडराह ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष द्वारा कहे गए अशोभनीय शब्द उनकी नजरों में छिंदवाड़ा की जनता की स्थिति को प्रदर्शित करते है । आगे कहा कि इनकी नजरों में छिंदवाड़ा की जनता दो कौड़ी की है । हम इसके वक्तव्य का पुरजोर विरोध करते है । मै बताना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है । इस अवसर पर रवि मालवी, रूपेश कैथवास, रोहित माहोरे, नितिन मरकाम, नीरज कराडे, राहुल रसेला, अंकित ढोके, नितिन राउत, यश कहार, संकेत पांडे आदि उपस्थित रहे ।