मुश्किल में पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ, SIT ने मांगी हनीट्रैप मामले की पेनड्राइव! इस दिन तक का दिया समय - देखे पूरी खबर
Former Chief Minister Kamal Nath in trouble, SIT asked for pendrive of Honeytrap case! Time given till this day
मुश्किल में पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ, SIT ने मांगी हनीट्रैप मामले की पेनड्राइव! इस दिन तक का दिया समय - देखे पूरी खबर
पूर्व मुख़्यमंत्री एवं छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ की मुश्किले कम होते नजर नहीं आ रही है फिर एक बार अपने बयानों को लेकर फसते नजर आ रहे हे आपको बता दे को कुछ दिन पूर्व कमलनाथ ने हनि ट्रेप की पेन ड्राइव अपने पास होने का जिक्र किया था जिसको लेकर अब SIT ने उन्हें नोटिस जारी किया है देखे पूरी खबर
भोपाल। पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ को लगातार विवादित बयानों को लेकर जहां भाजपा घेरती नजर आ रही है वही इस बार हनी ट्रैप मामले में अपने बयान को लेकर फिर एक बार कमलनाथ मुश्किल में आ गए । दरअसल बीते दिनों पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा था कि उनके पास हनीट्रैप मामले की पेनड्राइव है। इसके बाद अब SIT ने उन्हें नोटिस जारी किया है। सूत्रों की माने तो SIT ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हनीट्रैप बयान को जांच में शामिल किया है। इसके साथ ही SIT की जांच अधिकारी ने कहा है कि कमलनाथ वह पेनड्राइव उपलब्ध करा दें। इसके लिए उन्हें 2 जून तक का वक्त दिया गया है। बड़ी बात यहाँ की SIT जांच अधिकारी ने कहा कि वह स्वम पेनड्राइव लेने कमलनाथ के पास पहुंचेंगे।
हालांकि कमलनाथ के इस बयान के बाद BJP नेताओं द्वारा उन्हें घेरने का प्रयास किया गया था। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि यदि कमलनाथ के पास हनी ट्रैप मामले की पेनड्राइव हे तो जल्द पेनड्राइव SIT को सौंपना चाहिए। ऐसा ना कर वह संविधान की अवज्ञा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि पेनड्राइव से कई आरोपी के चेहरे सामने आएंगे ।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने हनीट्रैप से जुड़े सवाल पर कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते साक्ष्य छिपाये, संविधान का उल्लंघन किया हनीट्रैप में अपने मित्र को बचाने के लिए कमलनाथ ने ऐसा किया अब SIT ने संज्ञान लिया है इस पर ।
सूत्रों की माने तो एसआईटी ने इस मामले में कमलनाथ को नोटिस जारी किया है। वहीं जांच अधिकारी खुद कमलनाथ से पेनड्राइव लेने उनके पास पहुंचेंगे। अब ऐसी स्थिति में कांग्रेस और कमलनाथ द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है। यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल कमलनाथ अपने ही बयान के कारण मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।



Comments (0)
Facebook Comments