एमपी : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती 

Former minister Laxmikant Sharma died of corona, was hospitalized

एमपी : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती 
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

एमपी : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती 

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है. उनकी कोरोना रिपोर्ट 11 मई को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें एडमिट कराया गया था. कई दिनों तक चले इलाज के बाद 31 मई को उनका निधन हो गया. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना से निधन हो गया है. वो 11 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे 
जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन 31 मई को कोरोना से जंग हार गए. लक्ष्मीकांत शर्मा के निधन के बाद व्यापम कांड का एक अध्याय भी उनके साथ ही चला गया. दरअसल, लक्ष्मीकांत शर्मा पहली बार सुर्खियों में व्यापम परीक्षा घोटाले में आरोपी बनने के बाद ही आए थे.  

विदिशा जिले की सिरोंज से चार बार के विधायक रहे लक्ष्मीकांत शर्मा का सिरोंज के मुक्तिधाम में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार के समय भारी संख्या में उनके शुभचिंतक और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे.